Skip to main content

माफी

 राधिका जी का एक ही बेटा था, रजत। वह उसे बहुत प्यार करती थीं। राधिका जी दहेज नहीं चाहती थीं और एक पढ़ी-लिखी, संस्कारी बहू अपने घर लाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपनी सहेली की बेटी से रजत की शादी करा दी। जैसे उसकी बहू चाहती, वैसे करती। वह सुबह 9 बजे सोकर उठती, सासू मां से खाना बनवाती, अपनी सहेलियों को बुला लेती, नाच-गाना करती और तो और सासू मां से सहेलियों के लिए नाश्ता भी बनवाती।

यह सब उसके बेटे रजत को जरा भी पसंद नहीं था, लेकिन उसकी मां ने उसे रोक कर रखा था। हमेशा कहतीं, "जाने दे बेटा, धीरे-धीरे सब समझ जाएगी। तुम परेशान मत हो।"

इससे पहले माही खुद खाना बनाती थी। एक दिन उसकी सहेली अपनी बेटी से मिलने आई। पर जो देखा, उसके तो होश उड़ गए—अपनी सास मां से अपनी बेटी माही अपने पांव दबवा रही थी। माही की मां ने माही को एक थप्पड़ जड़ दिया और बोली, "तुझे शर्म है कि नहीं? अपनी सासू मां से कोई पांव दबवाता है क्या? नहीं, नहीं, मेरी ही गलती है कि मैंने तुझे सिर पर चढ़ा रखा है। इतना अच्छा परिवार मिला है, शायद इसलिए ही इनकी इज्जत नहीं करती।"

तभी रजत भी आ गया। "ठीक कह रही हैं आप, मुझे ही माने इसको कुछ भी कहने से मना किया है। मेरी मां से इतना कुछ करवाती है, फिर भी मां है कि कहती हैं जाने दो, समझ जाएगी। मेरी मां तो इसी उम्मीद में हैं कि एक दिन सब ठीक होगा। पर जब यह खुद बदलना चाहेगी, तभी ठीक होगा।"

माही की मां बोलीं, "नहीं दामाद जी, यह ऐसे नहीं मानेगी। आप इसको गाँव भेजो। जब देखेगी, बहुएं क्या-क्या करती हैं, तब समझ में आएगा।"

माही रोते हुए बोली, "मुझे नहीं जाना गाँव, मैं यहीं रहूंगी, मुझे माफ कर दो।"
माही की मां बोलीं, "कुछ नहीं दामाद जी, इसको ले जाइए।"
राधिका जी बोलीं, "तुम मुझे माफ कर दो, मुझसे कुछ बताया नहीं।"
राधिका जी बोलीं, "अरे, वह गाँव नहीं रह पाएगी।"
माही की मां बोलीं, "उसकी सासू मां तुम हो या मैं? अब तुम चुप रहो, जो तुझे करना चाहिए, वह मैं कर रही हूं।"

माही गाँव पहुंच गई। बड़ा सा घूंघट, साड़ी पहन रखी थी। रजत की दादी बोलीं, "बहरिया, तुम्हें नहीं पता कि कहीं से आते हैं, तो बड़ों के पैर छूते हैं?"
रजत ने माही से कहा, "दादी के पैर छुओ।"
माही ने दादी के पैर छुए।
"बहरिया, खाना खाकर थोड़ा आराम कर लो, फिर शाम को खाना तुझे ही बनाना है।"
माही बोली, "मुझे खाना बनाना नहीं आता।"
"क्या नहीं आता, कोई बात नहीं, जैसा बनाओगी वैसा हम सब खा लेंगे।"

माही चिढ़कर रह गई। शाम को खाना बनाया, सबने खाया। दादी बोलीं, "बहरिया, भोर में जल्दी उठकर स्नान करके ठाकुर जी की आरती में आ जाना। लेट हुई तो खाना-पीना सब बंद।"

अगली सुबह माही जैसे-तैसे उठकर पूजा घर में पहुंची।
दादी बोलीं, "ठीक है बहरिया, अब खाने की तैयारी कर लो।"
उधर रजत भी आने के लिए तैयार हो गया। माही रोने लगी, "मुझे घर चलना है यहां से।"
रजत बोला, "तुम अपने आप नहीं जा सकती जब तक दादी ना कहें।"
रजत भी चला गया।

धीरे-धीरे वहां रहते हुए उसे दो हफ्ते हो गए थे, पर सासू मां से बात करने की हिम्मत नहीं हुई। उसकी सासू मां ने फोन किया तो माही फूट-फूटकर रोने लगी, "मां, मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हुई है, अब ऐसा कभी नहीं होगा। अगर आप मुझे माफ कर दें तो मैं यहां जिंदगी भर रह लूंगी। बस एक बार आपके पैर छूकर माफी मांगनी है और रजत से भी।"
राधिका जी ने कहा, "ठीक है, हम कल आ रहे हैं।"

उसकी दादी बोलीं, "बहरिया, तू बड़ी किस्मत वाली है, ऐसी सास मिली है, उसे अपने पलकों पर बिठा। माही, मतलब राधे, मतलब कोई ऐसा दिन नहीं कि वह तुम्हें याद ना करती हो। गाँव में थोड़ा नियम ज्यादा है, परंपरा ज्यादा है, पर निर्दयी नहीं हूं। रजत ने सब कुछ बताया था, इसलिए यह सब कुछ करना पड़ा। अब तुम्हें अगर यहाँ पर शर्म है, तो घर जा सकती हो। एक बात बता दूं, तेरी सास हीरा है, तुमने उसके साथ कितना गलत किया, फिर भी वह तुम्हें कितना प्यार करती है, बिल्कुल अपनी बेटी जैसे।"

माही बोली, "हाँ दादी, बस वह जल्दी से आ जाएं।"
अगली सुबह माही के सास-ससुर उसको लेने आ गए। माही राधिका से लिपटकर खूब रोई, उनके पैर छुए और बोली, "अब कभी ऐसा नहीं होगा।"
माही ने दादी से कहा, "आप निश्चिंत रहिए, उनकी सेवा में कोई कमी नहीं होगी, आज से वह मेरी मां हैं।"

उसके बदले मिजाज को देखकर राधिका जी बहुत खुश थीं।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...