Skip to main content

म्हारा छोरा क्या छोरियों से कम है

 "अरे वंश बेटा चाय तुमने बनाई है ?" नीतिका ने अपनी सहेली ऋतु के घर उसके चौदह साल के बेटे को चाय लाता देख हैरानी से पूछा।

" जी आंटी और ये सैंडविच भी मैने ही बनाए हैं !" वंश ने जवाब दिया।

" वर्तिका ( वंश की बहन बड़ी बहन ) कहां है तो ? मुझे लगा चाय वहीं बना रही होगी !" नीतिका बोली।

" आंटी दीदी के बोर्ड के एग्जाम हैं इसलिए वो घर के कोई काम नहीं करती मैं ही मम्मा की मदद करता हूं!" वंश बोला और अन्दर चला गया।

" क्या बात है ऋतु तूने तो अपने बेटे को भी परफेक्ट बना रखा है रसोई के काम में !" नीतिका ऋतु से बोली।

" नीतिका जब ये काम वर्तिका कर सकती है तो वंश क्यों नहीं यही सोचकर मैने वंश को हर वो काम सिखाए जो वर्तिका को सिखाए भले वो खाना बनाना हो या सफाई करना !" ऋतु बोली।

" पर लड़के कहां घर के काम करते हैं लड़कियां तो सदियों से करती ही अा रही हैं !" नीतिका बोली।

" यही सोच तो बदलने की जरूरत है नीतिका डियर । जब लड़की हर वो काम कर सकती जो लड़के करते हैं तो लड़के वो काम क्यों नहीं कर सकते जो लड़कियां करती हैं ...सदियों पहले लड़कियां नौकरी पर नहीं जाती थी , घर चलाने को पैसे नहीं कमाती थी ...आज जब लड़कियां हवाई जहाज तक चला रही तो लड़के क्यों नहीं खाना बना सकते ...कब तक हम बोलते रहेंगे म्हारी छोरियां क्या छोरों से कम है ...क्यों नहीं नई सोच के साथ ये कहें म्हारा छोरा क्या छोरियों से कम है !" ऋतु मुस्कुराते हुए बोली।

" वाह ये बात तो बहुत सही कही तूने मैने तो आज तक ऐसा नहीं सोचा मेरे घर में तो मेरा बेटा कुछ नहीं करता !" नीतिका बोली।

" तो अब सोच और उसे भी सभी काम सीखा नए साल में नई सोच अपना और अपने घर में बराबरी की सोच लेकर अा जिससे कल को बेटी को ये ना लगे वहीं क्यों घर के काम करे !" ऋतु बोली।

" हां यार आज से ही मैं चिराग ( नीतिका का बेटा) को घर के कामों की ट्रेनिंग देना शुरू करती हूं नए साल में कुछ नया तो होना ही चाहिए। आखिर मुझे भी तो सबके सामने ये कहने का मौका मिले कि म्हारा छोरा क्या छोरियों से कम है ...!" नीतिका हंसते हुए बोली।

" बिल्कुल !" ऋतु ने उसकी बात का समर्थन किया।

" मम्मा बर्तन ले जाऊं मैं ?" तभी वहां वंश अा बोला।

" हां बेटा और प्लीज़ जरा दीदी को कॉफी दे देना साथ में बिस्किट्स भी मैं थोड़ी देर आंटी से और बातें कर लूं !" ऋतु ने कहा।

" मम्मा आप आराम से बातें कीजिए मैने दीदी को कॉफी और बिस्किट्स दे दिए खुद भी दूध पी लिया है ..!" वंश ट्रे उठा कर बोला।

" अरे मैं तो भूल गई म्हारा छोरा कौन सा छोरियों से कम है बल्कि उनसे ज्यादा समझदार है !" ऋतु प्यार से बोली।

" अच्छा मम्मा बाय में क्रिकेट खेलने जा रहा हूं ... आज सेंचुरी मारनी है... क्योंकि आपका छोरा छोरियों से ही नहीं किसी से भी कम नहीं है !" ट्रे रखकर वंश अपनी कॉलर उठाते हुए स्टाइल में बोला जिसे देख दोनों सहेलियां खिलखिला दी।

दोस्तों कब तक हम पुरानी सोच पर चलें कि लड़कियों को लड़कों सा मजबूत बनाना है क्योंकि हमारी लड़कियां लडको से कम नहीं। इस साल नई सोच अपनाएं और लड़कों को लड़कियों की तरह घरेलू काम भी सिखाएं जिससे आप भी कह सको

म्हारा छोरा कौन सा छोरियों से कम है ।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...