Skip to main content

अफसोस

 "बहू, खाना बन गया क्या?" कमरे से रीना जी चिल्लाईं।

"आज मेरा सिर दर्द हो रहा है मम्मी जी, होटल से दाल-रोटी मंगवा दी है। ये आती ही होंगे लेकर।"
सर पकड़कर सामने से आती हुई पारुल बोली।

"अरे, बाजार का मुंह मत चलाओ बहू, तुम तो रहने ही दो! जब देखो तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं रहती। मुझे तो घर का बना शुद्ध खाना ही चाहिए," रीना जी बोलीं।

"दवा खाई है मम्मी जी, अब ये खिचड़ी चढ़ा दूंगी आपके लिए," कहकर पारुल कमरे में लेटने चली गई।

पारुल को माइग्रेन की समस्या थी। हर महीने उसे ऐसे ही सिर दर्द होता था। ऊपर से इस घर की सब जगह की जिम्मेदारी के साथ उसे थकावट भी बहुत हो जाती थी, पर रीना जी ने कभी उसकी दशा पर अफसोस तक न जताया। जब कभी घर में रसोइया रखने की बात आती तो रीना जी जात-पात का नाटक लेकर बैठ जाती थीं कि "मैं सबके हाथ का बना नहीं खा सकती, खाना तो बहू ही बनाएगी।"

तभी थोड़ी देर में पारुल का पति मनोज आ गया।

"ए बेटा, तेरी बीवी ने आज फिर खाना नहीं बनाया! यह हर महीने का इसका नाटक है। मैं कहती हूँ पैसा फालतू का है जो ये होटल के खाने पर उड़ती है। अरे, घर में पकाने में इसको क्या हर्ज है?"
घर में घुसते ही बेटे के सामने आल-शुरू कर दिया रीना जी ने।

"मम्मी, बस भी करो। शादी, दाल और रोटी लाया हूँ, खा लो," मनोज ने कहकर बात टालनी चाही।

"अरे, तू उसकी गुलामी करता रह, बस! यह फ्री में तो आती नहीं है महारानी! नौकरी क्यों नहीं छोड़ देती इतनी दिक्कत है तो?"
अभी भी रीना जी का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

अपनी मम्मी की बातों पर ध्यान न देकर मनोज, पारुल के हाल-चाल लेने अंदर कमरे में चला गया। कमरे तक रीना जी की बातें साफ सुनाई दे रही थीं और पारुल का सिर दर्द से फटा जा रहा था। पर आज पारुल की ऐसी दशा मनोज को नागवार गुजरी।

"क्या चाहती हो मम्मी? नौकरी छोड़ दे वो? पचास हजार की तनख्वाह है उसकी, आमदनी महीने में। एक दिन खाना नहीं बना सकती, तो आपको मजाक लगता है क्या? शायद आपको लगता है, फ्री में 50,000 कमाने वाली नौकरानी आपको मिल गई है! आप इसमें भी नुक्स निकालती हैं, घर पर तो लगी ही रहती है।
अगर उसे समस्या है, तो क्या महीने में एक दिन आप कम नहीं चला सकतीं? जब कभी वो मायके जाती है, तभी तो खुद के लिए खिचड़ी बना लेती हूँ। आप फिर उसका बीमार होना नौटंकी क्यों मानती हैं?
और सुनिए, पैसा कमाना आसान नहीं होता है। वह सहायता के लिए एक रसोइया रखना चाहती है, तो वह भी आपको मंजूर नहीं। ऐसे कैसे चलेगा?"

रीना जी स्तब्ध रह गईं कि आज कैसे बेटे का मुंह खुल गया। बौखलाई रीना जी ने पेट से अपनी बिटिया को चुगलखोरी के लिए फोन लगा दिया। फोन उठाते ही उधर से आवाज आई—

"हेलो मम्मी! आज बड़ा सिर दर्द हो रहा है। पिछले दो महीने से लगातार कभी आराम से होटल से मंगवा लिया है खाना। मेरी सास से तो कुछ नहीं होता, महीने में एक दिन भी नहीं बना सकती खाना। आप बताओ, कैसे फोन किया?"

उनकी बिटिया फोन उठाते ही एक सांस में बोल गई।
"गधों पर पानी पड़ गया" रीना जी पर, कुछ नहीं कहकर फोन रख दिया रीना जी ने। और उस दिन के बाद से जिस दिन घर में रोटी नहीं बन पाती थी, चुपचाप अपनी खिचड़ी बनाकर खा लिया करती थीं।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...