Skip to main content

थप्पड़

 नालिनी दीदी और गोपाल जीजाजी के होली में सप्ताह भर के लिए आने की खबर से तो युक्ता के पांव जैसे ज़मीन पर टिक नहीं रहे थे.

माँ अक्सर बीमार रहती थी.इसलिए नालिनी दीदी ने काफी कम उम्र से घर की सारी जिम्मेवारियों को अपने हाथों में ले लिया था.छोटी बहन युक्ता को स्कूल के लिए तैयार करने से लेकर उसकी बाकि जरूरतों का ध्यान  रखना.पिताजी सुबह आठ बजे ऑफिस के लिए निकलते और रात आठ बजे लौटते थे.उनके लिए समय से नास्ता और लन्च बनाना.त्योहारों में कपड़े खरीदकर लाना.बीमार मां की सेवा के साथ साथ उन्हें घर की चिंता से मुक्त रखना.

युक्ता ने तो दीदी के आंचल में ही माँ की छांव को महसूस किया था.गलतियों पर प्यार से समझाना,जरूरत पड़ने पर डांटना.उसकी उम्र के साथ साथ उसकी तरफ दुनिया के बदलते नजरिये की समझ उसे दीदी की बातों से मिली थी.

फिर वो समय आया जब दीदी का विवाह पक्का हुआ था.युक्ता को यकीन नही हो रहा था दीदी हमेशा के लिए पराई हो जाएगी.पर सच को हंसते हुए स्वीकारना भी तो दीदी ने ही सिखाया था उसे.

विवाह के छह महीने बाद अचानक जब दीदी ने आने का समाचार वाट्सएप्प किया तो उसे विश्वास नही हुआ.पर फिर दीदी ने आने और जाने की टिकट की फोटो भेजी तब कही युक्ता को यकीन हुआ.

पूरा अग्निहोत्री परिवार उल्लास और उमंग से भर गया था.पिताजी ने वो पूरा सप्ताह ऑफिस से छुट्टी लेकर घर में रहने का पक्का कर लिया था.मां के कहने पर युक्ता ने  किचन में खाने पीने की जिम्मेवारी सम्भालने के लिए मेड को रख लिया था ताकि सारे लोग खूब गप्पसप और मजे कर सके.

दीदी ने आते ही मां के कमरे में डेरा जमा लिया था.बिस्तर पर लेटे लेटे मां अपनी बिटिया को बस देखे जा रही थी.

"छुटकी मेरी और मां के खाने की थाली यहीं मां के कमरे में भेजवा दे.आज तो माँ के साथ ही खाना है."

"ठीक हैं दीदी पर जीजाजी कहां खाएंगे."

"उन्हें पूछकर जहां वो चाहे उन्हें खाना खिला देना." बोलकर नालिनी मां और पिताजी के साथ बातें करने में मशगूल हो गयी थी.

युक्ता जीजाजी के लिए थाली लेकर कमरे में गयी तो जीजाजी ने उन्हें हाथ पकड़ कर पास ही बैठा लिया था.

जीजाजी का यूं हाथ पकड़ना युक्ता को थोड़ा असहज लगा था.पर युक्ता ने ज्यादा ध्यान नही दिया और प्यारे जीजू के साथ हंसी मजाक में लग गयी थी.

बात बात में जीजाजी उसे कभी पीठ पर तो कभी कंधे पर छू रहे थे.इस तरह बेवजह बार बार टच करना युक्ता को काफी परेशान कर रहा था.अब वो खुद को सतर्क करने लगी थी.पर जिजाजी बेहद नजदीक आने लगे थे उसके.अब युक्ता ने दाएं हाथ से अचानक एक जोरदार तमांचा उन्हें जड़ दिया था.युक्ता के गोपाल जीजा के लिए ये बिल्कुल उनकी उम्मीदों से उलट हो गया था.हड़बड़ाहट में खाने की थाली ज़मीन पर गिर गयी थी.

थाली गिरने की आवाज पर नालिनी दौड़कर कमरे में आयी थी.

दीदी को आते देख युक्ता ने खुद को सम्भाल लिया था.

"अरे छोटी क्या हुआ और ये थाली कैसे गिर गयी?"

"कुछ नही दीदी दरअसल जिजाजी के मुंह मे मिर्ची का बड़ा टुकड़ा आ गया था.बस उसी में उनके हाथ से थाली ठोकर लग गिर गयी.है न जिजाजी?"

बेचारे जिजाजी ने भी गाल सहलाते हुए सहमति में गर्दन हिला दी थी.

"ठीक है चल दूसरी थाली लगा देती हूं.लाकर दे देना अपने जीजा को." बोलते हुए युक्ता को लेकर नालिनी किचन में आ गई थी.

"छोटकी ....थोड़ा हल्का तमांचा लगाना था.कुछ ज्यादा ही जोरदार था.बेवजह देखो तुम्हारे जीजू का गाल सूज गया है."

युक्ता अवाक हो दीदी की तरफ देख रही थी .

"अरे ऐसे क्या देख रही हो.तुम्हारी दीदी हूँ आखिर.तुम्हारे जीजू से शर्त लगी थी कि युक्ता को बुरा भला पहचानने की पूरी अक्ल आ चुकी है या नही.इसके लिए वो जानबूझकर तुम्हे टच कर रहे थे ताकि हमदोनो ये देख सकें कि तुम्हे दुनिया दारी की जो समझ मैंने दी है वो कितनी कारगर है."

युक्ता ने घूम कर देखा तो जीजू गालों को सहलाते हुए नालिनी दीदी के पीछे खड़े मुस्कुरा रहे थे.

"मेरी बहना टेस्ट में शतप्रतिशत नम्बरो के साथ पास हुई है .इसलिए कल अपनी इस छुटकी के लिए किसी फाइव स्टार में शानदार लन्च रहेगा."

युक्ता दौड़कर दीदी से चिपक गयी थी.


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...