Skip to main content

कुछ तो लोग कहेंगे !

 रोजगार के लिए मारे -२ फिरने के बाद जब कोई काम नहीं मिला तो सुजीत को एक राह सूझी ,उसने अपनी दोपहिया स्कूटी को चलती -फिरती दूकान में तब्दील कर दिया। वह  मोटर्स पार्ट्स के शॉप  में काम करता था। जब महामारी के चलते   उसके पिता  चल बसे,फिर उसकी  नौकरी छूट गई   तो वह कई दिन तक  अवसाद में  डूबा रहा  अब घर में दादा दादी ,माँ और एक छोटी बहन  की जिम्मेदारी उसके कंधे पर आ गई थी।   एक दिन  उसके दादाजी ने उसका मनोबल और हौसला बढ़ाते हुए समझाया -बेटा ,ईमानदारी और नेकनीयत से किया  गया कोई भी  काम छोटा या बड़ा नहीं होता। बस मन में संशय या आत्मग्लानि के लिए कोई  मलाल  ना रखो  ,तो सभी कार्य अनुकरणीय हैं। लोगों का क्या हैं ? -' कुछ तो लोग कहेंगे  !लोगों का काम है कहना। ,, छोड़ो बेकार की बातों में बीत न जाएं रैना। .. ये गाना मुस्कुराकर कर गुनगुनाते हुए दादाजी ने अपने पोते की पीठ थपथपाई और कहा कि --बेटा ,विकट से विकट परिस्थिति में आने वाली समस्याओं और संघर्षों का  डटकर मुकाबला करते हुए ,अपनी सूझबूझ और बुद्धि से निरस्त करो। कुदरत हर इंसान की  परीक्षा लेती है. तुम्हे  अपनी मेहनत ,ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ जुट  जाना है फिर  निसंदेह  तुम  जिंदगी में अव्वल दर्जे से उर्त्तीण होओगे। '

दादाजी की बात ने उसमें प्रेरणा की लो जगा दी। अब वह जुगाड़ की दूकान के  सहारे अपनी और अपने घर की जीविका चला रहा हैं। रोजाना सत्तू ,भूजा चूड़ा और ग्लब्स सेनिटाइजर,मास्क ,पानी की बोतल , आदि जरूरत के सामानों को बेचकर उसकी  700 रुपया तक  की कमाई हो  जाती हैं। शहरी अंचल से लेकर ग्रामीण अंचल तक वह अपनी चलती फिरती दूकान को लेकर सुबह -२ निकल जाता है और शाम होने तक काम करता हैं इस प्रकार अपनी जुगाड़ू दुकान से अपने परिवार का पालन -पोषण कर रहा हैं। बरसात की वजह से उसे थोड़ी तकलीफ होती है पर जरूरतमंद लोगों  तक पहुंचकर , उन्हें सही दाम में सामान बेचकर बहुत ख़ुशी मिलती है।

हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी भी  यही कहते  है कि-- आपदा में अवसर को तलाशना पड़ता है यानी रोजगार के विकल्प तलाशने पड़ते हैं हताशऔर मायूस होकर कुछ लोग अपनी जीवनलीला समाप्त कर बैठते हैं। ऐसा करने से पहले उन्हें एक बार जरूर सोचना चाहिए। सरकार को दोषारोपण  देने से कोई फायदा  नहीं हैं।

उन्हें सुजीत से प्रेरणा लेनी चाहिए ,जब  उसका काम छूटा तो उसने  अपने दादाजी के समझाने पर अपनी स्कूटी को रोजगार का सहारा बना लिया। जो सबके लिए एक  मिसाल बन गया।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...