देखो बेवकूफी मत करो, खाँसी जुकाम ऊपर से बुखार में बदन तप रहा है फिर भी व्रत रखने का फितूर सवार है..अपनी पत्नी गौरी को समझाते हुए आकाश बोला..
गौरी - आकाश ये मेरा पहला करवाचौथ है प्लीज रखने दो मैं कर लूंगी, तुम चिंता मत करो...
आकाश - तुम्हें पता है करवाचौथ का व्रत क्यों रखा जाता है ...
गौरी - हाँ पता है पति की अच्छी सेहत ओर लम्बी उम्र के लिए...
आकाश - Exactly और ऐसे बीमार रहकर इतनी तकलीफ झेलकर, खुद की तबीयत खराब करके मेरी लम्बी उम्र के लिए भगवान को कैसे कन्विंस करोगी, मतलब charity begins at home में तो भगवान भी विश्वास रखते होगे ....है ना...
गौरी - कैसी बातें करते हो लोग क्या सोचेंगे...
आकाश - सब क्या सोचेंगे इससे मुझे फर्क नही पड़ता
all care about is your helth
और कोई बहस नही, ये ब्रेकफास्ट लो और दवाई खाओ चुपचाप वरना मुझसे बुरा कोई नही...
गौरी - पर आकाश करवाचौथ...
आकाश - वो मै रख रहा हूँ ना तुम्हारी सेहत और लम्बी उम्र के लिए, plz get well soon
गौरी - करवाचौथ तुम रखोगे, यार लोग क्या कहेंगे
आकाश - लोग.. यही की गौरी का पति कितना केयरिंग है खासकर तुम्हारी सहेलियाँ....
काश हमारा पति भी इतना केयरिंग होता....
गौरी हंसकर - अच्छा जी बदमाशी, यार हर बार ऐसे मजाक करके मुझे मना लेते हो....
आकाश - अच्छा सुनो शाम को वक्त से छतपर आ जाना मै छलनी लेकर इंतजार करूंगा..
गौरी - हंसते हुए-आ जाऊँगी जी कोई और सेवा
आकाश - हूं.... अच्छा सुनो I Love you
गौरी - I love you 2, अच्छा सुनो ना तुम्हें ये करवाचोथ रखने की कोई जरूरत नही है, मुझे पता है तुम मुझे बहुत प्यार करते हो...
आकाश - जरूरत तो है ...वैसे भी तुम ठीक रहोगी लम्बी उम्र तक जिओगी तभी तो मै भी जिंदा रहूंगा और आगे तुम भी अगले साल रखोगी करवाचोथ का व्रत है ना...
दोनों गले लगकर हँसने लगे, दोनों की आँखों मे आँसू आने लगे सच्चे प्यार के....
यही है सच्चा प्यार जिसमें एक पति पत्नी की और पत्नी पति की हर परेशानी को हंसते खेलते दूर करते हुए, खुश रहकर एकदुसरे के साथ सुख दुख मे साथ जिंदगी बिताते है...
Comments
Post a Comment