Skip to main content

भाभी को बस मायके जाने का बहाना चाहिए

 "मम्मी जी आज चीकू का जन्म दिन है. भाईया ने बुलाया है आप सब को भी न्यौता दिया है." कुमुद सास कोयल जी से बोली.

"नही बहू तुम और रजत ही हो आना.मैं और रमा घर पर ही रहेगें."

"जी मम्मी जी.मैं सब्जी बना जाती हूँ और आटा लगा देती हूँ.आप दोनों को जब भूख हो रमा रोटियां सेंक देगी."

"क्या माँ आपने भाभी को क्यों जाने दिया. उनके मायके में हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है.आप भी उन्हें कभी मना नही करती और भाभी को तो बस मायके जाने का बहाना चाहिए होता है."कुमुद के जाने के बाद गुस्से में रमा बोली.

"तो क्या हुआ बेटा जाने दे उसे.उसके जाने से तुझे परेशानी क्यों हो रही है."

"वो चली जाती है सारा काम मुझे करना पड़ता है."

"कौन सा काम करती है तू.वो सारे काम करके जाती हैं.बस रोटी ही तो बनानी है."

"फिर भी भाभी का हर दूसरे तीसरे महीने मायके जाना क्या सही है.ऐसे तो वो हमें कभी अपना ही नही पायेगी."

कुमुद की शादी को साल भर ही हुआ था. उसके मायके में मम्मी पापा, तीन बड़े भाई, भाभी और उनके छ बच्चे थे. क्योंकि परिवार बड़ा था इसलिए हर दूसरे तीसरे महीने उसके मायके में कोई न कोई फंक्शन होता रहता था कभी किसी का जन्मदिन तो कभी शादी की सालगिरह. कुमुद का मायका ससुराल से दस बारह किलोमीटर ही दूर था.इसलिए कुमुद भी बुलावे पर अक्सर चली जाती.कोयल जी को भी कुमुद के मायके जाने से कोई परेशानी नही थी वो तो कुमुद को खुशी खुशी भेज देती. बस रमा ही थी जो कुमुद के मायके जाने से चिढ़ जाती थी.क्योंकि कुमुद के न रहने पर घर का काम उसे करना पड़ता था.

"तो क्या उसे मायके से दूर करके वो हमें अपना लेगी."

"मम्मी आप बहु सीधी हो.सलोनी की मम्मी को देखो वो उसकी भाभी को मायके तो क्या आस पास घूमने भी नही जाने देती."

"बेटा दूसरे अपनी बहू के साथ क्या करते है मुझे उससे कोई मतलब नही.लेकिन मैं अपनी बहू पर किसी प्रकार की बंदिशें नही लगाना चाहती. तू आज नही समझेगी.कल जब तेरी शादी हो जायेगी तब समझेगी. बेटी को कितना ही प्यार करने वाला ससुराल क्यों न मिल जाये पर मायके का मोह कभी कम नही होता.मायके जा कुछ देर के लिए ही सही पर हम अपनी परेशानी, जिम्मेदारी से थोड़ी देर के लिए आजाद हो जाते है. तेरी दादी मुझे मायके नही भेजती थी कहती थी मुझसे अब घर का काम नही होता.बस कभी शादी ब्याह में ही जा पाती थी. माँ बाबा की बीमारी पर खैर खबर लेने या अपने भाई,भतीजों के जन्मदिन, सालगिरह पर कभी गई ही नही. मैं नही चाहती मायके से दूर रहने की जो बैचेनी मैंनें महसूस की है मेरी बहू भी करें." कहते हुए कोयल जी की आंखें नम हो गई."बेटा बीते कल से सबक ले कर हम अपना आज और आने वाला कल संवार सकते है.तुझे भी पराये घर जाना है तब शायद तू मायके का मोह समझ पाये. आज हम है कल नही रहेगें तब तेरी भाभी ही हमारी जगह लेगी. भाभी के साथ प्यार से रहेगी तो कभी मायके के लिए नही तरसेगी."

"सॉरी मम्मी अब कभी भाभी के मायके जाने पर नाराज नही होगी.मम्मी मैं अभी आई."

भाभी.. भाभी.. आप तैयार हो जाईये. खाना मैं बन लूंगी." रसोई की ओर जाती हुई रमा बोली.कोयल जी खुश थी कि उनकी बेटी को समय रहते उनकी बात समझ में आ गई .

शशि ध्यानी

दिल्ली


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...