Skip to main content

सबक

 आज भी खाने में वही खिचड़ी। बहू मोनिका पर आज फिर से सासू मंजू जी बरस पड़ीं।

"आज सुबह से ही सिर बहुत दुख रहा है, काम नहीं कर पा रही थी, तो सोचा सबके लिए खिचड़ी ही बना देती हूँ," मोनिका ने बहुत ही धीमे स्वर में अपनी सास मंजू जी से कहा।
"हाँ-हाँ, मुझे सब पता है तेरे नाटक, ये सब तेरे काम से बचने के तरीके हैं," मंजू जी ने फिर मोनिका को ताना मारा।

मोनिका को तो अब आदत-सी पड़ गई थी रोज़ के ताने सुनने की। उसको शुरू से ही जवाब देना और फालतू की बहस करना अच्छा नहीं लगता था।
मोनिका और शरद का विवाह कुछ चार साल पहले ही हुआ था। परिवार में तीन लोग और उनका एक बेटा सोनू था, जो दो साल का था। शरद के पिता बचपन में ही गुजर गए थे।
शरद भी अपनी माँ के ताने मारने की आदत से अच्छी तरह वाकिफ था, पर वह हमेशा मोनिका को ही चुप रहने को बोलता था। जब भी मोनिका मंजू जी के बारे में कुछ भी बोलती, तो शरद बोलता, "माँ की बातों को नजरअंदाज करो।"
मोनिका भी सोचती, "ठीक ही है, शरद तो हमेशा ही सहयोग करते हैं।"

"अरे मोनिका, तुम कोई नौकरी क्यों नहीं कर लेती? अब तो सोनू को भी माँ देख लिया करेगी," एक दिन शरद ने मोनिका से पूछा, क्योंकि मोनिका को पढ़ना और पढ़ाना बहुत अच्छा लगता था।
सोनू के जन्म के बाद से वह खुद को समय नहीं दे पा रही थी।
"यह बुढ़ापे में अब बच्चा नहीं संभलता मुझसे," मंजू जी ने तुरंत कहा।
मोनिका सिर्फ 5 घंटे वाली ही नौकरी देख रही थी, सोनू को दिन में ही तो देखना है।
मोनिका उसे तैयार करके 10 बजे निकल जाती थी और शाम को रोज़ 3 बजे तक घर भी आ जाती थी।
शुरू में तो सब कुछ अच्छा चलता रहा, पर अब मंजू जी को मोनिका पर और गुस्सा आने लगा, क्योंकि मंजू जी का दिन में सोनू के कारण अपनी सहेलियों से मिलना जो बंद हो गया था।
पहले रोज़ दोपहर में सहेलियों के साथ खूब गपशप चलती रहती थी। अब तो मोनिका को हर बात में ताने सुनने पड़ते थे।
साथ में घर आकर सोनू की देखभाल, रात का खाना बनाना, स्कूल की ढेर सारी कॉपियाँ चेक करना, और भी घर के काम—मोनिका ज़्यादा थक जाया करती थी।

एक दिन स्कूल में ज़्यादा काम होने के कारण मोनिका को आने में थोड़ी देर हो गई। जैसे ही मोनिका घर आई, तो देखकर हैरान रह गई—मंजू जी तो फोन पर अपनी सहेलियों से बातें कर रही थीं और एक तरफ सोनू बहुत तेज़ रो रहा था।
"माँजी, सोनू क्यों रो रहा है?" मोनिका ने बहुत ही धीमे स्वर में मंजू जी से पूछा।
"तुम तो 3 बजे आ जाती हो ना, आज क्यों देर हो गई? मेरी भी बच्चा संभालने की ड्यूटी सिर्फ 10 से 3 ही होती है, उसके बाद मेरा भी कुछ समय है," मंजू जी ने मोनिका को फटकारते हुए उत्तर दिया।

आज तो मोनिका को भी बहुत गुस्सा आ रहा था।
आता भी क्यों न, इतने सालों से मंजू जी के ताने जो सुन रही थी।
मोनिका भी फटाफट रसोई में गई और गुस्से में कुकर में खिचड़ी चढ़ा दी।
यह तो वही खिचड़ी थी, जिसे मंजू जी को सख्त नफरत थी। हर बार तो खिचड़ी उसी दिन बनती थी जब मोनिका की तबीयत ठीक नहीं लगती थी।
पर आज तो जान-बूझकर मोनिका ने मंजू जी को सबक सिखाने के लिए खिचड़ी बनाई थी।

जैसे ही रात में सब साथ में—शरद, मंजू जी और मोनिका—खाना खाने बैठे, मंजू जी बोलीं,
"यह क्या, आज फिर खिचड़ी बनी है?"
आज तो मोनिका कोई मौका नहीं छोड़ने वाली थी।
मोनिका बोली, "माँजी, आपको अपने पोते को संभालना छोटा लगता है, जैसे आपको अपनी सहेलियों से बहू की बुराई करने में मज़ा आता है। रोज़ उनसे बातें करके आप सभी सासें अपनी बहू के लिए महीने भर खिचड़ी पकाती हैं, वैसे ही मैं भी घर में कभी-कभी खिचड़ी बना ही लेती हूँ।"

मोनिका का उत्तर सुनकर मंजू जी का चेहरा तो देखने लायक था ही, साथ ही शरद को मन ही मन बहुत हँसी आ रही थी।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...