Skip to main content

सेरोगेट मदर

 डॉक्टर प्रतिभा के क्लिनिक में चपरासी और नर्स मिलकर एक महिला को पकड़कर अंदर ला रहे थे और वो जोर से चिल्ला रही थी, “ढूढों, ढूंढो कहीं से भी लाओ मेरी बेटी को।”

प्रतिभा को  कुर्सी पर बिठाया, साथ मे एक सज्जन भी थे। ये मिस्टर बासु थे, बताया, “घर मे हमदोनो ही हैं, मैं एक कंपनी में जनरल मैनेजर था। कुछ वर्षों से कभी कभी मेरी पत्नी भावना को दौरे पड़ते हैं और पूरे दिन ये चिल्लाते रहती है, संभालना मुश्किल पड़ता है।”

उसी समय जैसे ही सबने कुर्सी में बैठाया, सबकी पकड़ ढीली होते ही, भावना पलक झपकते उठकर डॉ प्रतिभा के पास आ गयी और उसको पकड़कर खुशी से कूदने लगी, मिल गयी देखो, मिल गयी और गुनगुनाने लगी, मेरे घर आई एक नन्ही परी।

उसके बाद थोड़ी देर सन्नाटा सा छा गया, क्योंकि वहां एक इज्जतदार, पढ़ी लिखी, भावना शांति से कुर्सी पर आंखे बंद किये आराम कर रही थी।

डॉ ने नर्स को कहा, “इन्हें 210 रूम में लिटा दो, इन्हें इंजेक्शन देना है, तैयारी करो।”

रात को घर आकर अपनी मम्मी एलिसा से मिलते ही अस्पताल की वो पेशेंट का हाल बताया और ये भी कहा, “मम्मी, पता नही क्यों उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा तो मुझे आपकी झलक मिली।”

एक सेकंड को एलिसा भी असमंजस में पड़ गयी फिर विचारों को झटक कर प्रतिभा को गले लगाया, “इतना भावुक होने की जरूरत नही, तुम डॉक्टर हो ऐसे लोग आएंगे ही।”

दूसरे दिन डॉ प्रतिभाअस्पताल पहुँची तो भावना कमरे में फिर उठापटक कर रही थी। आज उनके श्रीमान जी से डॉ प्रतिभा ने पूरी हिस्ट्री जाननी चाही।

बोले, “हमारी शादी के बाद हम दोनों जॉब में थे, मुम्बई में व्यस्त रहते थे, दोनो के पास समय नही था। भावना को बच्चो से बहुत लगाव था, पर डॉ ने उसे बहुत कमजोर बताया। फिर हमने सेरोगेसी प्लान से ही एक बच्चे की इच्छा पूरी करने की सोची। उस समय समाज मे ये सब खुल्लमखुल्ला नही होता था। हम केरल गए, डॉ ने ही एक महिला से बात कराई, पांच लाख देकर नौ महीने हमारे बच्चे को उन्होंने कोख में रखा।

उस समय की एक और त्रासदी थी, लोग लड़कियों के जन्म पर खुश नही होते थे। और हमदोनो लड़के की उम्मीद लगाए सपने बुनते रहे।

फिर एक दिन अस्पताल से डॉ का फ़ोन आया, “बेटी हुई है।”

दूसरे दिन ही ऑफिस के काम से अमेरिका जाना पड़ा। धीरे धीरे समय गुजरा, भावना को मनाया हम फिर सरोगेसी कराएंगे, पर लड़की नही लेंगे। अब बुढ़ापे में दोनो उस छोटी सी प्यारी सी बच्ची को याद करते है, भावना का पागलपन दिख जाता है, मेरी बेबाकी ड्रिंक्स के बोतल में भर जाती है।”

सारी कहानी जानकर डॉ प्रतिभा हतप्रभ रह गयी, और कहा, “बहुत बुरा किया, जैसी करनी वैसी भरनी।”

घर मे एलिसा भी अकेले में परेशान हो रही थी, ये कौन सी पेशेंट है, जिसको देखकर प्रतिभा भावुक हो रही है, मुझे जानना ही पड़ेगा।

आज का लंच लेकर ड्राइवर के साथ हॉस्पिटल पहुँची और नर्स से पूछकर उस पेशेंट भावना के कमरे में गयी। वो सो रही थी, नजर पड़ते ही उल्टे कदम वापस लौटी और प्रतिभा से मिले बिना ही घर आ गई।

इसके बाद एलिसा हमेशा परेशान रहने लगी और एक दिन भावुकता में एक निर्णय ले लिया। केरल में आज भी उसके भाई रहते थे एक ईमेल प्रतिभा के नाम लिखकर उससे दूर जाने को तैयार हो गयी और चल दी।

जैसे ही अस्पताल में प्रतिभा को समय मिला उसने आश्चर्यजनक ईमेल देखा और पढ़ना शुरू किया….

किस मुँह से बताऊं, दिल तो नही मानता पर सत्य ये है कि मैं तुम्हारी सेरोगेट मदर हूँ। विश्वास करो, शायद कभी नही बताती क्यों तुम मेरा अस्तित्व बन चुकी हो। पर एक महिला होकर महिला के मातृत्व से खेलना मेरा दिल कचोट रहा है। माफ करना बेटी। मुझे इस जनरल मैनेजर के परिवार ने असमंजस में डाला था, कैसे समाज को बताऊं समझ नही आ रहा था, पर जीती जागती कोमल, सुंदर सी प्यारी सी बच्ची का हाथ मैं नही छुड़ा पायी। आज महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा पुरस्कार है कि कोर्ट ने इसे कानूनन सही बताया।

डॉ प्रतिभा के सामने टिश्यू पेपर जमा हो रहे थे, और आंखे थी कि सागर को भी मात दे रही थी।

और वो बड़बड़ाने लगी, “एलिसा मम्मी, आप कहीं नही जाओगी, मैं आपको अपने ही आस पास रखूंगी।

सबसे पहले मन की भावनाओ को काबू करके भावना पेशेंट से मिलने गयी, सो रही थी, ध्यान से देखा तो अपना ही अक्स नजर आया, उनके सर पे हाथ फेरने लगी और गले लगकर कहा, “तुम भी मेरी माँ की ही तरह हो।”

बिना इंजेक्शन दवाई के वो दो दिन में ठीक हो गयी और रिटायर्ड जनरल मैनेजर मिस्टर बासु को बुलाकर कहा, “आपने बरसो पहले एक गलत काम किया, उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ रहा है। आप बड़े लोग सिर्फ पैसे से दुनिया को तौलते रहे क्या आपको पता है, औरत अपनी कोख में दूसरे का बच्चा पालती है, वो सरोगेट मदर भावनात्मक रूप से कितना कुछ सहती है। भावना जी की तबियत के कारण मैं भी भावुक हो गयी, पर आपको मैं कभी माफ नही करूँगी।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...