Skip to main content

तुम बिन

         आज फिर नींद  कोशिश करने पर भी नही आ रही थी ।कितनी याद आ रही थी समीर दा की ,

उनके साथ बिताये गये लम्हे, उसका असीम प्यार ,उसकी परवाह ,उनके गीत , उनका उसके लिये किया गया त्याग , सब कुछ एक एक कर के सवि के स्मृति पटल पर तस्वीर बन कर उभर रहे है थे ।

      कैसे अचानक वो उसके जीवन में आये , कैसे उसके प्रति उनकी सहानुभूति, उनका स्नेह , , उनके गीत , उसके दिल में जगह बनाते चले गये।जानते हुए भी कि

उसका जीवन किसी और की अमानत है । उसे उदास देखकर एक दिन कहने लगे ," तू मुझे नही मिल सकती सवि , पर मेरा प्यार तुझे क्या कम लगता है ? देख इतनी बडी दुनिया में कोई है जो हमें अपना समझता है यह क्या कम है ,बोल ?"

       क्या कहती सवि उसके 

कटु अनुभवों से भरे नीरस जीवन को पहली बार अमृत की बूँदें मिली थी जैसे।

         उसे परेशान देख कर कहते ," मै क्या करू सवि तेरे लिये ? "

   उसकी निगाहों में प्रश्न चिन्ह जैसे

कह रहा हो कोई भी कुछ  कर सकता है क्या ?

             सवि को एक एक कर याद आ रहा है कैसे जब उस दिन समीर दा को पता चला कि उसे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रताड़ित किया गया है तो  आँखे नम हो गई उनकी , कहने लगे  "छोड़ दे सवि , बहुत हो गया अब ,

मुझसे नहीं देखी जा रही तेरी तकलीफें ।"

               तब सवि ने उनको देख पहली बार कहा ," आप अपने जीवन मे आगे बढ जाओ कब तक मेरे उन कष्टों  से दुखी होते रहोगे जिसको दूर करने का कोई उपाय नहीं है।"

       और जाने कहाँ से उसमें इतनी हिम्मत आ गई कि अपने आप को उनसे एकदम दूर  कर दिया   ।

फिर वो इस तरह लापता हुए कि आज तक कोई खबर नहीं मिली ।

कितने बार मन हुआ कि उनके किसी अजीज से पूछे उनके बारे में  पर सोचती है कितनी मुश्किल से दूर हो पाई है उनसे , लापता ही रहने देना ठीक है फिर उनके जीवन मे खलल नही डालना है ।

         अपने को समझा फिर वह तसल्ली देती है खुद को ।

पर कुछ रिश्ते दूर तो किये जा सकते है पर भूले नहीं जा सकते , एक कसक बन शामिल रहते है हमेशा ।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...