Skip to main content

आदत

 "बड़ी बहू, जरा ये सब्जी ठीक कर लाओ, छोटी बहू को तो सब्जी बनानी आती ही नहीं। कैसी पीली-पीली सी सब्जी बनी है, जरा भी रंग नहीं। सब्जी में देखने में ऐसी है तो खाने में कैसी होगी?"

महेश बाबू ने सुलेखा से कहा। ससुर जी की बात सुनकर बड़ी बहू अपनी देवरानी अंजलि की तरफ व्यंग्यात्मक हंसी हँसते हुए बोली,
"ठीक है पापा जी,"
और सुलेखा रसोई में चली गई।

ससुर की बात सुनकर और जेठानी की हँसी देखकर अंजलि को बहुत दुख हुआ। वह चुपचाप सुलेखा के पीछे रसोई में चली गई कि देखे आखिर जेठानी ऐसा क्या डालती हैं सब्जी में।
अंजलि को देखकर सुलेखा बोली,
"वो क्या है न कि सबको मेरे हाथ के खाने की आदत हो गई है, अब क्या कर सकते हैं।"
अंजलि चुपचाप खड़ी थी। उसने देखा कि जेठानी ने थोड़ी सी मिर्ची और बाजार के रेडीमेड मसाले भूनकर सब्जी में डाल दिए हैं, कुछ अलग नहीं किया।
सबको आदत हो गई है उसकी सब्जी में कमी निकालने की। जब से शादी हुई है, उसके बनाए खाने पर हमेशा ससुर जी जेठानी से कहते कि "पहले सब्जी ठीक कर लाओ।"

अंजलि ने बहुत कोशिश की कि उन लोगों की पसंद की सब्जी बनाए, खूब मिर्च मसाले की। इसलिए वह पहले अपनी सब्जी निकाल लेती थी और फिर सबकी सब्जी में मिर्च मसाले डालकर भून देती थी। फिर भी उन्हें उसकी सब्जी में रंग नहीं दिखता था।

रात को उसने अपने पति आदित्य से पूछा,
"आज सब्जी कैसी बनी थी?"
आदित्य बोला,
"अंजलि, सब्जी तो तुम्हारी बीमारी जैसी बनती है, उसमें रंग नहीं आता, तो देखने में भी अच्छी नहीं लगती। तुम समझ रही हो न मैं क्या कहना चाह रहा हूँ, कि थोड़ा प्रेजेंटेशन की कमी है।"
"नहीं आदित्य, तुम गलत कह रहे हो। अगर सब्जी ज्यादा मिर्च-मसालों की बनेगी तो अच्छे से अच्छा आदमी भी बीमार पड़ जाएगा। और ये जो तुम और तुम्हारे घर वाले सब्जी का रंग चिल्लाते हो न, तो सुनो, जेठानी जी सब्जी में खूब मिर्ची भून कर डालती हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक है।"
"मुझे नहीं पता कि भाभी क्या करती हैं, हमें तो सब्जी देखने में अच्छी लगती है तो हमारी भूख बढ़ जाती है।"
आदित्य की बात सुनकर अंजलि चुप हो गई, लेकिन उसका मूड खराब हो गया था।

अगले दिन शाम को फिर ससुर जी ने जेठानी सुलेखा से सब्जी ठीक करने को कहा तो अंजलि बोली,
"पापा जी, कल से भाभी ही दोनों समय सब्जी बना लेंगी, मैं केवल अपने समय पर बाकी काम कर लूंगी, क्योंकि दो बार सब्जी बनने में भी बहुत खराब होता है और आपको भी मनपसंद सब्जी खाने को नहीं मिल पाती।"
ससुर जी ने अंजलि की बात को स्वीकृति दे दी।

अंजलि की बात सुनकर सुलेखा के होश उड़ गए। रोज़ अंजलि पर हँसने वाली सुलेखा को अब अपना बढ़ा हुआ काम दिखने लगा।
सुलेखा बोली,
"अंजलि, तुम काम से बचने की कोशिश कर रही हो। मैं नहीं करूंगी तुम्हारे हिस्से का काम!"
"भाभी, मैं कोई काम से जी नहीं चुराती, आप अच्छी सब्जी बनाती हो तो ठीक है, कल से सब्जी आप ही बना देना, मैं रोटियां बना लूंगी। सबको आपके बने सब्जी की आदत हो गई, तो अब क्या कर सकते हैं।"
अंजलि की बात सुनकर सुलेखा को अपने ऊपर ही गुस्सा आ रहा था। "क्या जरूरत थी अपनी ज्यादा तारीफ करवाने की! अब झेलो खुद एक्स्ट्रा काम। अब कहीं जा भी नहीं सकते क्योंकि दोनों समय की सब्जी उसे ही बनानी होगी।"

अंजलि भी समझ गई थी कि वह चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन उसकी बनाई सब्जी में कमी जरूर निकालनी थी, इसलिए जिसके हाथ का सबको पसंद है, उसी को करने दिया जाए, क्यों ज्यादा सोच कर अपना दिमाग खराब करना?
हाँ, एक ख्वाहिश मन में जरूर अधूरी रह गई कि अपने पति और उसके परिवार को अपने हाथ से नई-नई डिश बनाकर खिलाए।
जाने कब ये अधूरी ख्वाहिश पूरी होगी, जब तक जेठानी जी का जादू सबके सिर पर चढ़ा है, तब तक तो यह संभव नहीं।
इसलिए खुद में खुश रहो।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...