Skip to main content

सोने के कंगन

 सोने के कंगन जब से गीता को मिले थे उनको ही निहारे जा रही थी।

जब से शादी करके आई थी उसके हाथों मे हमेशा कांच ही चूड़ियाँ खनकती थी।अपने साथ वाली नयी बहुओ के हाथों मे चमकते सोने के कंगन देखकर मन ही मन कुड़ जाती थी।पर किसे से कुछ नहीं कह पाती थी।

मजदूर बाप की बेटी थी बचपन से गरीबी का चोली दामन का साथ रहा था।दो जून की रोटी और तन ढकने को कपड़े मिल जाते वह ही बहुत था।

जब बड़ी हुई तो नाक नक्श की अच्छी होने के कारण सरकारी विभाग में चपरासी की नौकरी करने वाले सोहन को पसंद आ गयी और बिना किसी मांग के शादी करके सोहन के घर आ गयी।

सोहन इतना कमा लेता था कि परिवार में मां बाप और बीबी का गुजारा आराम से हो जाता। इसके अलावा नवविवाहित वाले कोइ लाड चाव और शौक पूरे नहीं होते।धीरे धीरे गीता ने भी अपनी किस्मत से समझौता कर लिया और गृहस्थी में खुद को डूबो लिया।पर जब कभी किसी को गहने पहने देखती मन मचल उठता लेकिन हालातों को देखकर मन की इच्छा मन ही दबा लेती।

सोहन गीता के मनोभावों को अच्छे से समझता था लेकिन बढ़ती महंगाई के बोझ और परिवार के खर्चों ने कभी कुछ और सोचने नहीं दिया।

समय के चक्र का पहिया घूमे जा रहा था। गीता और सोहन घर परिवार की जिम्मेदारी निभाते निभा ते उम्र के आखिरी पड़ाव पर आ गये थे तो नौकरी से भी रिटायर्ड होने का समय भी आ गया।पूरी उम्र एक.पाई नहीं बचा पाये थे पर आज रिटायर्मेंट के समय सरकार की तरफ से इतने सालो का पुरस्कार के रूप में सोहन को जो धन राशि मिली उससे उसने गीता के लिए सोने के कंगन खरीद कर तोहफे में दिया।

इस उम्र में अपने लिए सोने के कंगन पाकर गीता को विश्वास नहीं हो रहा था कि यह उसके है।पूरी जिंदगी की भर जिन कंगनों के सपने देखा करती थी आज वह  सोने के कंगन उसके हाथों में चमक रहे थे,और उसकी खुशी गीता की आँँखों में साफ झलक रही थी।

गीता  कंगनों को बार बार निहारती पौंछती खनकाती हुई नवयुवती की भांति आज चहक रही थी।

सच है ख्वाब छोटे बड़े नहीं होते बस ख्वाब होते है,उनके का पूरे होने की खुशी छिपाये नहीं छिपती😊

धन्यवाद


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...