Skip to main content

समझदार बहू - सविता गोयल

 "वाह मम्मी, यह साड़ी तो बहुत जच रही है आप पर, कहां से लाई हो?"

"अरे बेटा, मैं कहां बाजार जाती हूं, पहले तू ला देती थी, अब तेरी भाभी ले आती है। सच में बहुत अच्छी पसंद है उसकी, देख तेरे लिए भी दो साड़ियां लाकर रखी हैं उसने। सच बेटा, हमारी किस्मत अच्छी है जो ऐसी समझदार बहू आई है। सारा घर संभाल लिया और मेरा भी कितना ख्याल रखती है। मैं करती कुछ नहीं, सारा दिन आगे-पीछे घूमती रहती है।"
मंजू जी ने अलमारी से साड़ियां निकालते हुए कहा।

"रहने दो मम्मी, आपको तो सब अच्छे ही लगते हैं, यह सब शुरू-शुरू के नखरे हैं। अभी तो आपके हाथ-पैर चल रहे हैं, बराबर काम करवाती हैं तो मम्मी करती रहती है। पता तो तब चलेगा जब सेवा करनी पड़ेगी। भगवान ऐसा क्यों करे कि मुझे सेवा की जरूरत पड़े, हाथ-पैर तो चलते ही ठीक हैं ना बेटा।"
मंजू जी ने बेटी की बात काटते हुए कहा।

लेकिन बेटी काव्या को अपनी भाभी की तारीफ सहन नहीं हो रही थी।
"और हां मम्मी, बहू को ज्यादा सिर मत चढ़ाओ, कहीं घर की चाबी मत पकड़ा देना, वरना बाद में आपको ही आंखें दिखाएगी।"
मंजू जी को समझ नहीं आ रहा था कि काव्या ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है। जब भी उसकी भाभी अंजलि का जिक्र आता, वह चिढ़ जाती। अंजलि का किया हुआ कोई काम उसे पसंद नहीं आता था। जब कभी फोन पर मां-बेटी की बात होती, तो काव्या हमेशा अपनी भाभी के बारे में अपनी मां को उल्टा ही समझाती रहती थी।
लेकिन मंजू जी एक समझदार महिला थीं, अच्छे-बुरे की पहचान रखती थीं।
मंजू जी समझती थीं कि भाई-भाभी से ही बेटियों का मायका हमेशा बना रहता है, इसलिए उन्होंने काव्या को समझने की कोशिश की।

अब जब भी मंजू जी काव्या से फोन पर बात करतीं, तो अपनी बहू अंजलि की बुराई करतीं,
"बेटा, तेरी भाभी तो मेरी कदर ही नहीं करती, जब देखो, बात-बात में झगड़ा करती रहती है। अब तो मेरा एक भी काम नहीं करती, यहां तक कि मेरे कपड़े भी नहीं धोती।"
यह सब सुनकर काव्या बोली, "देखा ना मम्मी, मैं कहती थी ना कि भाभी सिर्फ अच्छा बनने का दिखावा करती है।"
कुछ दिनों तक तो काव्या को भी अच्छा लगता था अपनी भाभी की शिकायतें सुनना, लेकिन जब मंजू जी कहतीं कि तेरी भाभी मुझे समय पर खाना-पीना नहीं देती, तो काव्या को अपनी मां के लिए बुरा भी लगता।

एक दिन काव्या बोली,
"मम्मी, भाई से क्यों नहीं कहती कि भाभी को समझाएं? आखिर आप हमारी मम्मी हैं, घर की बड़ी हैं, आपका ख्याल रखना उनका फर्ज है। अगर आप कहें तो मैं भाभी से बात करती हूं, उन्हें समझने की कोशिश करती हूं।"

"लेकिन बेटा, तू भी तो यही चाहती थी ना कि तेरी भाभी ऐसी ही हो, जो रोज-रोज मुझसे झगड़ा करे, मेरी सेवा न करे? जब वो अच्छी थी, तब भी तुझे उससे शिकायत थी, तूने कभी उससे सीधे मुंह बात नहीं की। अब कैसे उससे कहेगी? ये सब हमारे कर्मों का ही फल है जो मैं भुगत रही हूं।"
मां की बात पर काव्या चुप हो गई, लेकिन मां की तकलीफ सुनकर उससे रहा नहीं गया। एक दिन वह गुस्से में अपने मायके पहुंच गई।

लेकिन वहां जाकर देखा तो माहौल बिल्कुल अलग था। मां और भाभी रसोई में हंस-हंसकर बातें कर रही थीं। गैस पर चाय बन रही थी और भाभी पकौड़े का घोल तैयार कर रही थी।
भाभी मां से पूछ रही थी, "मां, कौन से पकौड़े खाओगी, प्याज के?"
"अपनी बहू को प्याज के ही पकौड़े बना लेने दो, पनीर के पकौड़े मुझे हजम नहीं होते।"
अब दरवाजे पर खड़ी काव्या अपनी मां और भाभी को देखकर हैरान थी। मां तो बोलती थीं कि भाभी बदल गई है, मेरा बिल्कुल ख्याल नहीं रखती, लेकिन यहां तो सास-बहू के बीच कोई दूरी ही नहीं दिखती थी।

अंजलि की नजर जैसे ही अपनी ननद पर पड़ी, वह खुशी से चहक उठी,
"अरे दीदी, आप? बहुत दिनों बाद आई हैं, और वो भी अचानक!"
मंजू जी के चेहरे पर भी बेटी को देखकर मुस्कान छा गई।
मां को खुश देखकर काव्या के चेहरे पर भी खुशी छा गई।

जितनी देर वह मायके में रही, देखती रही कि भाभी मां के साथ कितनी प्यार से रहती है। उसने कभी अपनी भाभी से सीधे मुंह बात नहीं की, फिर भी भाभी उसके आगे-पीछे घूम रही थी।

अकेले में मंजू जी ने काव्या से बोला,
"बेटा, सच बता, तू यही चाहती थी ना कि तेरी भाभी मेरा ख्याल रखे? तो पहले तू अपनी भाभी से इतनी उखड़ी-उखड़ी क्यों रहती थी?"
"मम्मी, भाभी ने आते ही आपके जीवन में और इस घर में मेरी जगह ले ली थी, ये शायद मुझसे सहन नहीं हुआ। लेकिन अब मैं समझ गई हूं कि अगर भाभी अच्छी हो, तो मेरी मम्मी और मायका हमेशा खुश और आबाद रहेगा।"

इस बार वापसी के समय पहली बार काव्या अपनी भाभी अंजलि के गले से लगी, उसकी आंखों से दो बूंदें टपक गईं और उसके साथ ही मां का मन भी भर आया। उसके मुंह से बस यही शब्द निकले,
"भाभी, हमेशा ऐसे ही रहना।"
अंजलि भी ननद के इसने स्पर्श पाकर भाव-विभोर हो गई थी।

लेखिका : सविता गोयल


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...