Skip to main content

बेइंतहा प्यार

 जब बचपन मे तुम्हे देखा तब से तुम मुझे अच्छे लगने लगे। तब तो प्यार का मतलब भी नही पता था।

जब कमसिन अल्हड़ उम्र हुई अभी ये भी नही पता था कि प्यार क्या होता है तब भी तुमसे ही प्यार किया। तुम नही मिलते तो मैं बहुत रोती थी वो तो बहुत बाद में पता चला कि वो प्यार था।

जब जवानी की दहलीज पर पांव रखे तो तुम्हारे सिवा कुछ और अच्छा नही लगता था तब भी तुमसे बेइंतहा प्यार किया।

मेरी शादी हो गयी मैं किसी और की दुल्हन बन गयी लेकिन तब भी दिल ही दिल मे तुम से ही प्यार किया।

मैं अपने बच्चों की माँ बनी ।एक माँ अपने बच्चों को दुनिया मे सबसे ज्यादा प्यार करती है लेकिन दिल के एक कोने में तुमने कब्जा कर रखा था तब भी दिल के उस कोने ने तुम्ही से मूक प्रेम किया।

जब भी परिवार के लिए भगवान से दुआ मांगी तब ये भी मांगा कि तुम इस जन्म में मेरे नही हुए अगले जन्म में तो मेरे ही होंगे। हर बार दुआ में भी तुमको अगले जन्म के लिए मांगा तब  ये भी तुमसे प्यार  ही था कि कभी तुमको खुद से अलग कर ही नही पायी।

बालों में सफेदी आ गयी चेहरे पर चश्मा आ गया । ज़िन्दगी में बहुत लोग आए बहुत गए।लेकिन तुम तो बस ऐसे आए कि वापिस कभी गए ही नही।ये प्यार नही तो और क्या था।

अब ज़िन्दगी उस दोराहे पर खड़ी है जहां सांसे भी गिनती की बची हैं।पता नही अगली सांस आएगी भी कि नही।लेकिन हर स्वास में तुम आ जा रहे हो। जब मेरी आखिरी सांस निकल जायेगी तब शायद तुम भी मेरे साथ नही रहोगे।लेकिन मेरी रूह तो हमेशां ज़िंदा रहेगी और तुम तो मेरी रूह में बसे हो न।

ये शरीर नही रहेगा तो क्या हुआ मेरी आत्मा मेरी रूह बनकर तुम तो मेरे साथ हमेशां रहोगे न अगले जन्म में हम फिर से मिलेंगे वादा करो ..और इस बार मिलेंगे तो कभी न जुदा होने के लिए।

मरने के बाद तो हमे कोई अलग नही कर पायेगा। मेरी और तुम्हारी रूह दोनो मिलकर एक हो जाएंगे तब कभी भी अलग नही होंगे।हमेशां हमेशां के लिए एक दूसरे में समा जाएंगे। इस जन्म में तो बहुत तड़पी हूँ। तुम्हारे लिए।अब और न तड़पाना मुझे...

बस अब जाते जाते किसी अजीज का एक शेयर याद आ रहा है जो हमेशां गुनगुनाती रहती हूं।

मेरे मरने के बाद मुझे जलाने से पहले मेरा दिल निकाल कर रख लेना

कहीं वो भी साथ न जल जाएं, जो इस दिल मे समाए बैठे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...