Skip to main content

अमीर

 बाहर हो रही बरसात की गडगडाहट सुधा का दिल जोरों से धडका रही वह तेजी से बर्तन और किचन साफ करते वो अपनी मालकिन गौरी से बोली-दीदी सब निपट गया मे घर जाऊं....

गौरी -बाहर बहुत तेज बारिश है सुधा.....और आकाशजी भी मेहमानों को छोडने गए है अबतक लौटे नहीं है... ..

सुधा-मे चली जाऊंगी दीदी....

गौरी- हूह ....अच्छा वो खाना केक वगैरह ले लिया ना ..

ये ले 500 रू जा खुश रहे अच्छा सुन ये छाता ले जा वरना बारिश में भीग जाएगी

मालकिन कितनी अमीर है ना ....कितनी बडी पार्टी की बेटे के बर्थडे की ..मन मे सोचती हाथों मे खाने की थैलियां पकडे सुधा ने छाता लिया और तेजी से निकल पडी बाहर सचमुच बहुत तेज बारिश थी रात का अंधियारा ऊपर से 11 बज चुके थे ....

शाम को जब घर से निकली थी तो उसके बेटे सोनू को तेज बुखार था डाक्टर से दवाई लेकर अपनी सास के हवाले कर सुधा को मजबूरी मे आना पडा कयोंकि उसकी मालकिन के इकलौते बेटे का बर्थडे था सबकुछ उसके ऊपर पहले से तय किया था सो मना भी नही सकती थी ऐसे मे मालिक लोग रुठ जाए तो फट से दूसरे नौकर का इंतजाम कर लेते है

पानी घुटनों तक भरा था उसके कदम तेजी से घर पहुंचने मे लगे थे की अचानक पैर पर कोई ठोकर लगी देखा तो अंगूठा खूनमखून था दर्द भी बडे जोरों से हो रहा था मगर उसे तो बेटे सोनू के बुखार और सास एवं पति के रात के खाने की चिंता थी कारण सभी एकसाथ खाना खाते थे रात का ...जैसे तैसे घर पहुंची तो पति मोहन दरवाजे पर खडा था जोकि गार्ड की डयूटी से लौटा था झोपड़ी मे घुसते ही सोनू खुशी से उछलते बोला-मम्मा आ गई मम्मा आ गई... सुधा ने सास को थैलियां पकडाते पूछा-अम्मा ...बुखार कैसा है सोनू का ..

अम्मा-ठीक है बहुरिया ..दवाई दे दी थी ..

अरे वाह ..केक मटर पनीर चावल कोफ्ते कया कया ले आई आज तो...

सुधा-अम्मा वो मालकिन के बेटे का जन्मदिन था बहुत खाना बना था कहकर रस्सी से एक साडी उठाई और पर्दे नुमा बाथरूम मे बदलने लगी बारिश मे छाता होने पर भी सुधा पूरी तरह भीग चुकी थी सोनू ने खुश होकर केक खाया तो पति मोहन और सास संग सुधा ने भी स्वादिष्ट खाने का भरपूर मजा लिया पूरा परिवार इस पार्टी से खुश था कयोंकि सुधा एक कामवाली तो उसका पति मोहन एक सिक्योरिटी गार्ड ...

ऐसी मंहगाई मे कहा इतना बढिया खाना खाने को नसीब होता है ..

खाते पीते 1 बज गया सोनू जहां अपनी दादी से कहानी सुनते सो गया था वहीं दिनभर की थकी सुधा जैसे ही बिस्तर पर लेटी तो उसे अंगूठे पर कुछ महसूस हुआ देखा तो उसका पति मोहन उसके जख्मी अंगूठे पर हल्दी लगा रहा था -ये आप कया कर रहे हो जी ...

कोशिश कर रहा हूं तुम्हारे साथ कदम मिलाने की ....जीवन मे साथ निभाकर चलने की जो कसमें खाई थी उसमें पास होने की तुम तो अव्वल आई हो सुधा...

मुझे और अम्मा और सोनू को ही नही इस घर को भी बखूबी तुम्ही ने संभाला है सच कहते है लोग आदमी मकान तो बना सकता है मगर घर उसे एक बहु एक जीवनसाथी एक लक्ष्मी ही बना सकती है .....

सुधा-चलिए छोडिये लग गई हल्दी ....कहकर भीगी हुई पलकों को साफ करती सुधा मोहन से लिपट गई

आज वो सचमुच एक अमीर औरत बन गई थी.....


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...