Skip to main content

माँ अब आपके आराम करने का समय है

 माँ अब आपका आराम करने का समय है.बहुत काम कर लिया.बहू आ गई. अब सारी जिम्मेदारी बहू (मृणाल) को सौंप कर आप घूमों फिरो.घर गृहस्थी के झंझटों में पड़ने की कोई जरूरत नही."

"हाँ बेटा,घूम भी लूंगी पहले बहू को घर गृहस्थी की जिम्मेदारी समझने में मदद तो कर दूं."

कल्पना जी के बेटे रजत की शादी मृणाल से कुछ हफ्तों पहले हुई थी.सारे काम काज अच्छे से निपट गये थे.मेहमान भी एक एक करके चले गये थे.बस उनकी बेटी काजल और उसके बच्चे यही थे.काजल भी आज जा रही थी.हर बेटी की तरह माँ की चिंता उसे भी थी.इसलिए वो कल्पना जी से ये सब कह रही थी.

"मम्मी आप मृणाल पर सब छोड़ देगी तो अपने आप सीख लेगी.कही ऐसा न हो कि वो आपकी मदद,भोलेपन का फायदा उठा कर सारी जिम्मेदारियां आप पर ही थोंप दे."

"ऐसा नही कहते बेटा.मैं तो इसलिए कह रही हूँ की पढ़ाई और नौकरी के कारण उसके पास समय कहाँ रहा होगा कि घर गृहस्थी के काम सीख पाये."

"तो क्या हुआ काम करना पड़ेगा तो सीख जायेगी.मुझे भी कुछ नही आता था.सीख गई न.सासूमाँ ने तो शादी के दूसरे ही दिन ऐलान कर दिया था कि उन्होंने बहुत काम कर लिया, अब वो कुछ नही करेगी.कभी कोई काम समझ नही आता या गलत हो जाता तो दस बातें सुना देती.वो तो आपको भी तानें देने से नही हिचकिचाती थी कि  माँ ने ही कुछ नही सिखाया होगा तो बेटी भी क्यों सीखती."

"बस इसलिए मैं बहू के हर काम सीखने में मदद करना चाहती हूँ ताकि कल को उसके मन में तुम्हारी तरह अपनी सास के लिए मन में कोई मैल न हो.बेटा इंसान धीरे धीरे सब सीख जाता है पर उसने वो काम किन परिस्थितियों में सीखा है ये बात उसे हमेशा याद रह जाती है.फिर मैं ही उसे प्यार अपनापन नही दूंगी तो वो भी रिश्तों को दिल से नही निभा पायेगी."

"मम्मी ये बात आप बिल्कुल ठीक कह रही हो.आज में पूरे घर की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हूँ पर सासूमाँ के लिए वो मान दिल में है ही नही."

"ऐसा नही कहते बेटा.सास है तुम्हारी. तुम्हारे अच्छे के लिए ही बोला तभी तो तुम बहुत जल्दी सब सीख गई."

"उम्मीद है आपकी बहू भी जल्दी ही सब सीख जायेगी."

"बिल्कुल सीख जायेगी.जब तू अगली बार आयेगी तो देख लेना."

"हाँ माँ जिसकी इतनी समझदार और प्यार करने वाली सासूमाँ हो वो कैसे नही सीखेगी."

...और काजल मन में जल्द ही मायके आने की उम्मीद और सकारात्मक सोच लिए अपने ससुराल चली गई.

शशि ध्यानी

दिल्ली


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...