Skip to main content

ओल की चटनी

 योगिता को देखने लड़के वाले आ गए थे.ड्राइंग रूम में योगिता के पापा ,ताऊजी और भैया उनकी खातिरदारी में लगे हुए थे.

योगिता को तैयार करने उसकी दो सहेलियां आयी हुई थी.मां लगातार हिदायत दे रही थी बेटी को.योगिता एक पढ़ी लिखी और समझदार लड़की थी.पर माँ तो माँ होती है.वो छोटी छोटी बाते भी समझाने में लगी थी योगिता को.

मां को पता था कि योगिता की सबसे बड़ी कमजोरी ये थी कि उसे रसोई का काम बिल्कुल नही आता था.पढ़ाई लिखाई के चक्कर मे वो रसोई से कभी जुड़ ही नही पायी थी.

वो इसी बात को लेकर चिंतित थी कि इसी मुद्दे पर कही इतना बढ़िया रिश्ता हाथ से न निकल जाए.इकलौता लड़का, सरकारी नोकरी और बड़ा सा अपना मकान.आखिर एक साथ इतनी खूबियां मिलती कहाँ हैं.

योगिता सज धज कर तैयार हो गयी थी.अब उसे सबके सामने जाना था.मां ने अंतिम और सख्त हिदायत देते हुए समझाना शुरू किया "देख बेटी वो लोग ये तो जरूर पूछेंगे कि क्या क्या व्यंजन बना लेती हो.तो तीन चार आइटम जैसे पाव भाजी, छोले भटूरे, आटे के लड्डू, ,बेसन की कचौरिया वेगेरे बता देना ताकि बात न बिगड़े."

योगिता ने मां को मुस्कुराते हुए भरोसा दिया कि वो बात बिगड़ने नही देगी.

योगिता हॉल में आ गयी थी.औसत रंग रूप की योगिता इतने लोगो के सामने पूरे विश्वास से बैठ गयी थी.

सब लोग योगिता से कुछ कुछ पूछ रहे थे.साथ मे हंसी मजाक भी कर रहे थे ताकि वो तनाव में न आ जाये.

फिर एक सवाल रसोई को लेकर लड़के के दादाजी की तरफ से आ ही गया.योगिता के घर वाले इसी सवाल से घबरा रहे थे.पर मां को यकीन था कि उसने जिन व्यंजनों का नाम बताया है उनका नाम बताकर योगिता इस सवाल का जवाब दे देगी.इतने बड़े काम के लिए बगैर किसी को नुकसान पहुंचाने वाला छोटा सा झूठ बोल देने में कुछ भी गलत नही था.

"मुझे रसोई में बस एक ओल की चटनी के अलावा कुछ भी बनाना नही आता है"

योगिता ने बेहद विनम्रता से सब कुछ सच सच बता दिया था.

योगिता की माँ ने तो सर पकड़ लिया था."इस लड़की का सच से इतना ज्यादा प्रेम आज भारी पड़ने वाला है." वह बड़बड़ाये जा रही थी.

पर उम्रदराज अनुभवी दादाजी ने सारी परिस्थितियों को भांप लिया था.दो क्षण रुककर वो उठे और योगिता के पिता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे.

"महावीर प्रसाद जी आप से हाथ जोड़कर आपकीं बेटी को अपने पोते के लिए मांगता हूं.इंसान रसोई का काम तो कभी भी सीख सकता है पर कठिन हालात में भी सच बोलने का साहस उसे जन्म और घर के संस्कार ही दे सकते है."

स्वभाव से बेहद सख्त माने जाने वाले दादाजी को मासूमियत भरी सच्चाई ने पिघला दिया था.

दादाजी की बातों ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया.मां ने बेटी को गले लगाया तो सास और ननद भी भाग कर योगिता के पास आ गयी थी.


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...