Skip to main content

शादी का एफिडेबिट

 आज निशा जी और अमरनाथ जी के छोटे बेटे अभिषेक के लिए लड़की देखने जाना था। सुबह से सब तैयारियों में लगे थे,अमरनाथ जी ने निशा जी को आवाज़ लगाई 'तैयार हो गए सब तो चलें'?

  निशा जी एक पारंपरिक घरेलू महिला है। ज्यादा पढाई तो नहीं कर पाईं, मगर हाँ उनकी बौद्धिक क्षमता से परिवार वाले भली भांति परिचित थे। अमरनाथ जी उनके तो क्या कहने, ज्ञान का भंडार थे। उच्च शिक्षित और उच्च विचारधाराओं के धनी । इन विषमताओं के बावजूद दोनों ने एक आदर्श पति पत्नी की छवि बनाई थी। निशा जी भी सामाजिक मापदंडों पर खरी उतरने वाली एक आदर्श महिला थी।
सब गाड़ी में बैठ कर चल दिए और निशा जी अपने अतीत में  खो गयी। अक्सर ये होता है कि यात्रा करते वक्त अतीत जरूर सामने आता है , निशा जी को भी याद आया जब वो ब्याह कर इस घर में आईं थी ,सास को बिलकुल नहीं भांती थी । उनकी सास थोड़ी सख्त मिज़ाज थी और बात बात पर ताने उलाहने देना उनकी आदत थी।बहू मतलब घर की नौकरानी जिसे मुँह खोलने की आज़ादी ना थी । घर में सारी पाबंदियां थी जो आमतौर पर बहुओं पर लगाई जाती थी या यूँ कहूँ कि हर वो अत्याचार जो जायज था उस समय बहुओं पर , हालांकि अमरनाथ जी यथासंभव प्रयास करते थे अपनी माँ को समझाने का , मगर सब व्यर्थ थे , वो किसी की सुनने वाली महिला नहीं थी । उल्टा अमरनाथ जी बीवी के पक्षधर कहलाए । निशा जी के लिए अमरनाथ जी का साथ ही संजीवनी था और वो बखूबी अपना हर पारिवारिक  दायित्व निभाती चली गई ।
उनके दो बेटे हुए आशुतोष और अभिषेक । वो इसी उधेड़बुन में थीं और गाड़ी लड़की वालों के घर पहुँच गई। स्वागत सत्कार चाय नाश्ते का दौर चला,और बातें होनी शुरू हुई । बात लेन देन की आई निशा जी फिर अतीत में उलझ गई । उनके बड़े बेटे आशुतोष की शादी याद आ गई । अमरनाथ जी निशा जी के हर फैसले का सम्मान करते थे मगर कभी-कभी वो सारे फैसले स्वयं कर लेते थे और एक आदर्श पत्नी की तरह वो मौन स्वीकृति दे देती थीं । उसकी शादी में अमरनाथ जी ने लड़की वालों से साफ कह दिया हमें दहेज नहीं चाहिए, बस हमारे बारातियों का अच्छा स्वागत-सत्कार हो , भेंट स्वरूप मिले सारे पैसे और ऊपर से कुछ अपनी तरफ से मिलाकर बहु को गहने बनवाकर दे दिए । मगर कहते हैं अच्छों के साथ ही ज्यादातर बुरा होता है ,! बहु आते ही बेटे के साथ चली गई अलग रहने । फिर भी मन ना भरा तो दहेज का मुकदमा कर दिया ससुराल वालों पर कुछ साल तक आशुतोष कोर्ट कचहरी के चक्करों में परेशान रहा और फिर वही बीवी को लेकर अलग रहने लगा।
सहसा अमरनाथ जी की आवाज़ ने उन्हें चौंका दिया और वो अतीत से वर्तमान में लौट आई। अमरनाथ जी फिर वही पुराना जुमला कह रहे थे हमें दहेज नहीं चाहिए वगैरह वगैरह। मगर इस बार निशा जी ने हस्तक्षेप किया और सहसा बोल पड़ी ' हमें कुछ नहीं चाहिए अपितु #शादी का #एफिडेबिट# चाहिए'। सब आश्चर्य से निशा जी को देखने लगे अमरनाथ जी कुछ कहते इससे पहले निशा जी बोली,,,
'आप उसमें साफ शब्दों में लिखवाए कि
1-हमने आपसे कोई दहेज नहीं लिया । हमें अपने बेटे पर पूरा भरोसा है वो यथासंभव अपना खर्च वहन कर सकता है।
2- आपकी बेटी को पुरी आज़ादी रहेगी जो आपने दी है, मगर बड़ों का अपमान करने की आज़ादी हम उसे नहीं देंगे।
3- उसे पारिवारिक दायित्व का निर्वहन पुरी इमानदारी से करना होगा
हम सब उसकी यथासंभव मदद करते रहेंगे।
4- उसे फैसले लेने अपना मत रखने और घर की हर बात जानने का पूरा हक होगा अजनबी सा व्यवहार नही किया जाएगा । उसका हर फैसला मान्य होगा मगर वो फैसले परिवार हित में हो, और उसमें सभी की सहमति अनिवार्य है।
5- मेरे बेटे का ये दायित्व है कि वो उसका पूरी तरीके से ख्याल रखे । जितना सम्मान अपने माँ-बाप को देता है उतना ही उसके माँ बाप को देगा और यही बात आपकी बेटी पर भी लागू होगी  ।
लास्ट बट नाट द लिस्ट
हम बेटी नहीं  बहू ही लेकर जाएँगे क्यों की हम सब जानते हैं कि बहु को प्यार देने में हमेशा कमियाँ हुई है । हम यथासंभव उन कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। हमें कोई जल्दी नहीं आप सोच समझ कर निर्णय ले । हमें दहेज में ये एफिडेबिट ही चाहिए।'
  और इतना कहकर निशा जी ने हाथ जोड़कर जाने की आज्ञा माँगी । दोनों बेटे आश्चर्य से अपनी माँ को देख रहे थे, और अमरनाथ जी अपने किताबी ज्ञान और निशा जी के जिंदगी के तजुर्बों के ज्ञान की तुलना कर रहे थे जिसमें निशा जी का पलड़ा ही भारी पड़ रहा था ।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...