Skip to main content

खुद को खुश रखना सबसे बड़ी जवाबदारी है।

 निरुपमा सुंदर, समझदार, पढ़ी लिखी प्यारी सी लड़की है। उसने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है।

लड़कियों के जीवन के बारे में सोचती थी कि अगर अच्छा परिवार पढ़े-लिखे लोग और आर्थिक रूप से सब कुछ ठीक हो तो अपने घर में ही रह कर घर को ही स्वर्ग बनाया जा सकता है। सबसे हिल मिलकर रहो ,घर को सजाओ  संवारो,सभी प्यार से रहो, आने जाने की परेशानी नहीं। ऐसा सोचती थी, जैसा हम चाहते हैं ,वैसा हो भी जाता है ।

निरुपमा के लिए एक प्यारा सा रिश्ता आया । आशुतोष डॉक्टर  हैं, लेकिन उन्हें सेम प्रोफेशन वाली लड़की नहीं चाहिए। पापा कॉलेज से मनोविज्ञान के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए। मम्मी गृहिणी है। उन्होंने निरुपमा को पसंद  कर लिया।

विवाह हो गया और निरुपमा घर को स्वर्ग बनाने के लिए अपने ढेर सारे  सपने लिए ससुराल आ गई। शादी होकर जैसे आई, घर तो सर्व सुविधा संपन्न  था, पर घर में उसकी सासू जी का आतंक था। घर के नौकर  भी उनसे डरते थे। वह बहुत ही अनुशासन प्रिय, सफाई पसंद, और कंजूस थी। निरुपमा घर का इंटीरियर बदलना चाहती थी, पर सासूजी की सहमति नहीं थी। वह अपने हाथों से घर की सफाई भी करती लेकिन सासूजी कुछ न कुछ नुक्स निकालते।

घर पर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स की कमी नहीं थी ,लेकिन अपने कंजूस स्वभाव के चलते वे सभी चीजों को छुपा कर रखती थी। कभी-कभी तो चीजें खराब हो जाती,चीटियां आ जाती । उनका स्वभाव ऐसा ही था।

निरुपमा ने प्यार से ,अपनेपन से उनके स्वभाव को बदलने की कोशिश की। लेकिन कुछ भी नतीजा नजर नहीं आ रहा था। वह महसूस करती थी कि उसके सासु जी को उसकी कोई भी बात अच्छी नहीं लगती ,उसके मन में यह प्रश्न भी आते की शादी के समय तो जो बहू चांद का मुखड़ा लगती है बाद में उसमें सिर्फ कमियां ही कमियां क्यों नजर आती है? सासू मां केहृदय  में क्यों नहीं प्यार उमड़ता है ?क्यों नहीं वे उसे अपने बेटी समझती हैं ? जिस प्यार और सम्मान से किसी की बेटी को घर लाते हैं फिर उसको बाद में क्यों नहीं रख पाते?

इससे उसके चेहरे पर एक अजीब सी उदासी और सन्नाटा पसर रहा था ।वह दुबली भी हो रही थी। कभी-कभी सिर भी दुखने लगता था। लगता था क्या करूं? जो मेरी सासु मां खुश हो जाए। आशुतोष का स्वभाव तो बहुत अच्छा था वह अपनी पत्नी का साथ ही देते थे लेकिन अपनी मां से क्या कहे?दिनभर तो निरूपमा को अपनी सास के साथ ही रहना होता था।

शादी के कुछ माह बाद ही निरूपमा के ससुर जी अपनी बहू के चेहरे की उदासी देख कर बोले, "देखो निरुपमा !मैंने तो  तुम्हारी सास को निभाया, क्योंकि वह मेरी पत्नी थी, और मेरे पास इसका कोई हल नहीं था , लेकिन तुम्हारे पास अपना पूरा जीवन है, और इसका स्वभाव बदलने वाला नहीं है ,तुम अपना जीवन सुखी होकर  बीतासकती हो, जरूरी नहीं है कि सब एक साथ रहकर ही खुश रहे। तुम्हें भी खुश रहने का अधिकार है,खिलखिलाने का अधिकार है ,अपने सपनों के अनुसार अपने घर को सजाने का अधिकार है , स्वयं को खुश रखना स्वयं की सबसे बड़ी जवाबदारी है। वह खुशी तुम यहां कभी महसूस नहीं कर पाओगी। कहानियों में अंत में सब कुछ ठीक हो जाता है ,पर असली जिंदगी में सब कुछ एकदम ठीक नहीं होता ।

मुझे पूरा यकीन है कि तुम्हारे सास कभी भी बदलने वाली नहीं है, ना तो उनका कभी सफाई का फोबिया खत्म होगा, ना कंजूसी का ,ना स्वभाव का रूखापन कम हो पाएगा। अगर तुम यह सोचती हो कि हम अकेले रहने चले जाएंगे, तो लोग क्या कहेंगे ?तो यह चार लोग कौन हैं मुझे तो बिल्कुल समझ में नहीं आता ,और किसे किस की परवाह है। हम भी किसकी परवाह करते हैं?

हमें जो अच्छा लगे, हमें वही करना चाहिए।

मुझे पता है ,तुम बहुत ही समझदार और सुलझी हुई लड़की हो ,पर मुझे यहां तुम्हारा उदास चेहरा अच्छा नहीं लगता है।  मैं चाहता हूं ,इसी शहर में अपना दूसरा घर है, तो वहां जाकर रहो सभी को जीवन में अपना-अपना स्पेस चाहिए ।जहां वह खुल कर जी सकें, नहीं तो मनो ग्रंथियां हम पर हावी हो जाती है, और वह अवसाद ,माइग्रेन इन रूपों में सामने आता है। मुझे पूरा विश्वास है ,तुम मेरी बातों को समझोगे। निरुपमा उनकी बातों को ध्यान से सुन रही थी, और उसमें उन्हें सत्यता भी नजर आ रही थी। शाम को ही निरुपमा के ससुर जी ने अपने दिल की बात अपने बेटे और पत्नी के सामने रखी और निरुपमा के सामने नया जीवन स्वागत के लिए तैयार खड़ा था।

सुधा जैन


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...