Skip to main content

स्वार्थी लोगों किसी के दोस्त नही होते

 "रमा मैंनें तुम्हें जो रूपये रखने के लिए दिये थे. दे दो.रजत को पैसों की जरूर है उसे देने है."

"रजत और आप एक ही ऑफिस में काम करते हो.दोनों की एक सी सैलरी है. परिवार भी दोनों का बराबर है फिर उन्हें रूपयों की जरूर क्यों पड़ती रहती है और वो हर बार आपसे ही क्यों मांगते है.आप भी बिना सोचे समझे उन्हें पैंसे दे देते है.इस बार मैं उन्हें देने के लिए पैसे नही दूंगी."

"तुम्हें पता है मुझे न सुनना पसंद नही."

"सुनना पड़ेगा.जिसे आप अपना जिगरी दोस्त समझते हो वो आपको ही लूट रहा है."

"तुम उसे मुझसे ज्यादा जानती हो क्या ? छ साल से एक ही ऑफिस में काम करते है. एक दूसरे को अच्छे से जानते समझते है और पैसों का क्या आज नही तो कल दे देगा."

"आपका तो पता नही पर वो आपको अच्छे से समझते है.तभी तो हर चौथे पांचवें महीने पैसों की जरुरत है कह कर आपसे पैसे ले जाते है.आज से पहले मैं कुछ नही बोली सोच किसी की मदद करने में क्या बुराई.फिर आपका दोस्त है आप अच्छे से जानते होगे."

"है तो जानता तो हूँ."

"अच्छा, आपके दोस्त ने नई कार ली है आपको बताया तो होगा ही."

"तुम्हारा दिमाग खराब है.वो मुझसे पैसे ले कर बच्चों के लिए लेपटॉप लेने की सोच रहा है  और तुम कह रही हो उसने कार खरीद ली."

"देखा, नही पता न.मेरी एक सहेली उनकी सोसायटी में रहती है.बहुत पहले मैंने उसे बताया था कि आप दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हो.कल उससे फोन पर बात कर रही थी उसी ने बताया कि रजत जी ने नई कार ली है."

"ऐसा कैसे हो सकता है.वो मुझसे झूठ क्यों बोलेगा."

"अगर वो आपको बता देगें तो आपसे पैसे कैसे हड़पेगे.उन्होंने आजतक पहले के उधार लिए पैसे नही दिये.जब भी आप पैसे मांगने की बात करते हो वो आपको कोई  नई कथा सुना देते है और आप फिर कभी दे देना कह कर रहने देते हो.आपने घर खरीदते समय उनसे पैसे मांगे थे पर उन्होंने  मना कर दिया कि उनके पास पैसे नही है. किशोर मदद करना अच्छी बात है लेकिन उसकी जिसे मदद की जरूर हो.ऐसे झूठे और स्वार्थी इंसान की मदद करके आप उन्हें और प्रोत्साहित कर रहे हो."

"रमा वो दोस्त है और दोस्ती का फर्ज है दोस्तों की मदद करना."

" किशोर ऐसे स्वार्थी लोगों किसी के दोस्त नही होते.ऐसे लोगों को ना बोलना ही ठीक है जो अपने ही दोस्त को ठगते है. पहले आपको उनकी असलियत पता नही थी लेकिन अब पता है. सोच लीजिए आपको क्या करना है."

"हाँ रजत मैं पैसे नही दे पाऊंगा.सॉरी यार" किशोर फोन पर रजत से बोला.

रमा पास खड़ी मुस्करा रही थी.आखिर उसने अपने पति को ऐसे स्वार्थी दोस्त के चुंगल से आजाद कर दिया था.

दोस्तों, माता पिता और पति पत्नी से बड़ा कोई शुभचिंतक नही.इसलिए उनकी बातों, विचारों, सलाह को कभी अनसुना न करें.

शशि ध्यानी

दिल्ली


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...