Skip to main content

माँ से मायका वैसे सास से ससुराल

 "अरे सीमा तुमने मेहंदी नहीं लगाई, इस बार करवा चौथ पर तुम तो कितनी अच्छी मेहंदी लगाती थी....सोसाइटी की मेहंदी प्रतियोगिता तुम ही जीतती थी।" पड़ोस की रीना भाभी ने सीमा को देखते ही कहा.

"वो भाभी क्या है कि पहले माँ जी किसी भी त्योहार से 10 दिन पहले से शोर मचा देती थीं। मेहंदी वाली बुक कर ले....फिर नहीं मिलेगी....फिर मेहंदी वाली के आने के बाद भी उसे ढेरों हिदायत देती थी कि बारीक मेहंदी लगाइयो....पूरे मोहल्ले में ना हो ऐसी किसी की मेहंदी जैसी मेरी बहू की।" सीमा उदास होकर बोली।

"सास नहीं अब तो क्या जीना छोड़ दोगी या त्योहार मनाना छोड़ दोगी..मुझे बोल देती जब मेरी मेहंदी वाली आई तभी लगवा देती।" रीना भाभी फिर बोली.

बस भाभी मन ही नही किया मेरा मेहंदी लगवाने का इस बार!" सीमा बोली.

" अजीब हो यार सीमा तुम और तुम्हारा सास प्रेम यहाँ तो सास है तो मुसीबत लगती और तुम सास के ना रहने से इतना दुखी हो!" रीना बोली

"हम्म..चलो भाभी बच्चों को दूध दे दूँ मैं।" सीमा ये बोल वहाँ से चली आई।

बच्चों का दूध बनाने में सीमा सोचने लगी माँ थी तो कितना आराम था...त्योहार पर मेहंदी लगी होने पर माँ बच्चों को देख लेती थी..अब तो उन्हें भी खुद देखना..कहीं जाना हो तो बच्चों की फिक्र नहीं..अब सहेलियों से मिले भी महीनों बीत गए।

"बहू वो लाल साड़ी पहनियो तू कल आराम से तैयार होइयो बच्चों को मैं देख लूँगी...और हाँ रात को सोने से पहले मेहंदी पर निम्बू चीनी लगा लियो अच्छा रंग चढ़ेगा।" हर साल माँ की यही हिदायतें होती थी।

"माँ दो बच्चों की माँ हूँ मैं भी अब नई नवेली बहु नही!" सीमा हंस कर जवाब देती थी.

" अरी बच्चे हो गए तो क्या हुआ सजना संवरना तो हर औरत का हक होता और हर औरत को पसंद भी होता!" माँ  हमेशा कहती...

छह महीने पहले माँ को ऐसा बुखार आया की माँ उठी नहीं दुबारा। हर कोशिश की उसने और पति राजन ने कि माँ ठीक हो जाये पर.. होनी को कुछ और ही मंजूर था..पापा का साया तो राजन के सर से बचपन मे ही छिन गया था। अब माँ भी..सीमा की भी माँ नहीं थी पर सास से उसने माँ से ज्यादा प्यार पाया.

"मम्मा..क्या हुआ आप रो क्यो रहे हो।" नन्ही शीना की आवाज़ से वो वर्तमान मे आ गई..देखा उसकी आँख से सच में आँसू निकल आये.

"कुछ नहीं बेटा..आँख मे कुछ गिर गया।" बेटी को सीमा ने बहलाया.

"लाओ मैं फू मार दूँ जैसे दादी मारती थी मेरे।" शीना सीमा की आँख मे फूक मारती बोली.

"बस मेरा बच्चा मम्मा का दर्द तो ठीक हो गया चलो अभी जल्दी से दूध खत्म करो।" ये बोल सीमा वहाँ से हट गई.

"माँ आप नहीं हो तो ये घर, हम सब अधूरे हैं.. देखो आज आपकी बहू' के हाथ सूने हैं बिन मेहंदी.. अब लाल साड़ी पहनने का भी मन नहीं करता... आप होती तो सब अच्छा लगता...ये सच है की माँ के ना होने से मायका खत्म हो जाता पर मेरा मायका तो भाभी से सलामत है..लेकिन आपके न रहने से मेरा ससुराल जरूर खत्म हो गया।" सीमा सास की तस्वीर के सामने फूट-फूट के रो दी.

सच ही तो है दोस्तों जैसे माँ से मायका वैसे सास से ससुराल।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...