Skip to main content

सास-बहू" प्यार,विश्वास और अपनेपन का रिश्ता

 आज मेरी बहू ने गृहप्रवेश किया.मेरा पद और कद दोनों बड़ गये.अभी तक मैं बहू थी और आज के बाद सास कहलाऊंगी. सुकन्या अपने कमरें में सास कुंती जी की फोटो हाथ में लिए अतीत के गलियारों में चली गई.

अड़तालीस साल पहले सुकन्या कुंती जी की बहू बन कर आई थी. हिरणी सी चंचल, लापरवह, बातूनी. वही कुंती जी अनुशासन प्रिय,सख्त और समय की पाबंद.दोनों जैसे नदी के दो किनारे.शायद पति के असमय निधन ने उन्हें सख्त और कठोर बना दिया था.वो काम में जरा भी कोताही पसंद नही करती थी.उनकी नजरों से छोटी से छोटी गलती छुप नही पाती थी. वो खुद हर काम में निपुण थी शायद इसीलिए सब से ऐसी ही उम्मीद करती थी.

परिवार के सभी लोग उन पर आंख मूंद कर भरोसा करते थे.मुश्किल से मुश्किल परेशानी का उनके पास हल होता था. लेकिन अपने सख्त स्वभाव के कारण सभी लोग उन्हें पीठ पीछे खडूस बुलाते थे.

एक तो सासूमाँ, ऊपर से सख्त.सासूमाँ के डर से सुकन्या ध्यान से काम करती फिर भी कोई न कोई गलती हो जाती.फिर उन्हें कुंती जी के कोप का भाजन बनना पड़ता. उनकी डाँट से बचने के लिए धीरे धीरे सुकन्या को भी अनुशासन में रहने की आदत हो गई.समय पर काम खत्म करना, हर काम को ध्यानपूर्वक करना उन खडूस सासूमाँ की वजह से संभव हो पाया था.

कुंती जी ने सुकन्या को पूरी तरह बदल दिया.सुकन्या लापरवह बहू से जिम्मेदार बहू बन गई.घर गृहस्थी के काम में पारंगत हो गई.परिवार वाले उनकी तारीफ करते थकते नही थे.ये सब कुंती जी की वजह से संभव हो पाया था.लेकिन जैसे नदी के दो किनारे साथ हो कर भी दूर होते है .वैसे ही कुंती जी और सुकन्या सास बहू ही बने रहे. प्यार,विश्वास,अपनेपन का रिश्ता उनके बीच कभी अंकुरित नही हो पाया.कुंती जी सुकन्या के लिए जिन्दगी भर खडूस सासूमाँ ही बनी रही.

"सासूमाँ आपने मुझे कोई कमी नही होने दे,पर जिस माँ के प्यारे के लिए मैं जीवन पर तरसती रही आप वो प्यार नही दे पाई. आप के साथ रहते रहते मैं भी आपके जैसी सख्त और कठोर बन गई.अब मैं भी अनुशासन और समय की पाबंद हो गई. लापरवाही मुझे भी बिल्कुल पसंद नही.

लेकिन मैं अपनी बहू के लिए अपना व्यवहार बदलने की कोशिश करूँगी.बहू की गलती पर उसे डाँटूगी भी. क्योंकि जानती हूँ कही न कही उसे आगे चल कर मजबूत इंसान बनाने में मदद करेगी.उसे गलती दोहराने से रोकेगी. लेकिन साथ ही दोनों के बीच प्यार,विश्वास का अंकुर भी प्रस्फुटित करूँगी.कभी सास बहू की तकरार होगी तो कभी माँ बेटी सा प्यार.तब शायद मैं उसकी खडूस सासूमाँ के साथ साथ प्यारी सासूमाँ भी बन जाऊं." भविष्य के सपने बुनते हुए सुकन्या कुंती जी की तस्वीर से बोली.

शशि ध्यानी

दिल्ली


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...