Skip to main content

गलती या गुनाह ?

शादी के बाद दूल्हा दुल्हन स्टेज पर बैठे  हुए थे सभी लोग उन दोनों को और उनके  माता पिता को बधाइयां दे रहे थे, दुल्हन का भाई और भाभी  उनको आशीर्वाद दे रहे थे भाई अपनी बहन के सर पर स्नेह भरा हाथ रखते हुए बोला “सदा सुखी रहो मेरी बहन, आज तू हमारा आँगन सुना करके चली जायेगी तेरे बिना कैसे जी लगेगा हमारा ” दोनों भाई बहन कीआँखों सेआंसू बहने लगे | दो प्यारे प्यारे बच्चे भी भुआ से लिपट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे थे ।

                     डोली जाने का वक्त हो रहा था सभी बेटी की विदाई के इंतज़ाम में व्यस्त थे। दूसरी तरफ दूल्हे का बड़ा भाई,अपनी झूटी शान के नशे में, बार बार अपनी बन्दूक से आसमान की तरफ गोलियां दागे जा रहा था| उसने बेहद शराब पी रखी थी और किसी की बात भी नहीं सुन रहा था|  लड़की के पिता ने उनके परिवार वालो को बहुत मना किया की इस तरह गोलिया चला कर क्या ख़ुशी मनानी, इस दोनाली का क्या भरोसा, कब किस की जान ले ले, ऐसे सब की जान खतरे में डालना अच्छी बात नहीं, ख़ुशी ही मनानी है तो नाचो गाओ, मिल कर ख़ुशी मनाओ|”  पर इन सब बातों का उन पर कोई असर नहीं हुआ। वैसे भी लड़की वालो की हमारे समाज में सुनता  कौन है ।

 थोड़ी देर बाद बाहर गोली चली और हर तरफ चीखे गूंजने लगी बन्दूक का रुख बदलने से, दुल्हन के भाई की गोली लगने के कारण  मृत्यु हो चुकी थी ख़ुशी का माहोल  मातम में बदल चूका थाऔर दूसरी तरफ लड़के के परिवार वाले यही कहे जा रहे थे माफ़ कर दीजिए  ये सब गलती से हो गया, क्या खबर थी की ये सब हो जायेगा | उसके मात पिता, बहन,बीवी और बच्चे फुट फुट कर रो रहे थे बहन की डोली को रुखसत करने वाला भाई खुद इस दुनिया से रुखसत हो चूका था । दुल्हन ने ऐसे परिवार के साथ जाने से मना कर दिया, जिन के कारन उसके भाई की मृत्यु हुई ,माता पिता की आँखों का चिराग सदा के लिए बुझ गया ,भाभी विध्वा और बच्चे अनाथ हो गए । फूट फूट कर रोते हुए वो यही दोहराए जा रही थी ये गलती नहीं गुनाह है … ये गलती नहीं गुनाह है |


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...