Skip to main content

जोड़ा

 आज एक बहुत ही अच्छी रोमांटिक फिल्म लगी है। शॉपिंग के बाद मैं और निहारिका टिकट के लिए लाइन में लगे थे। हमारे आगे ही एक और जोड़ी भी इस फ़िल्म की टिकट के लिए लाइन में थी। बिल्कुल देहाती! उनकी बातों से लग रहा था वो अपनी शादी के बाद पहली बार साथ फ़िल्म देखने आए हैं। उनकी बातें सुन हम दोनों को कभी हँसी आती कभी खीझ होता। अपनी उत्सुकता में वे इतना बक़बक कर रहे थे कि पूछो मत। मैं मन ही मन सोच रहा था कि हमारे बाजू का टिकट इनको ना मिले। फ़िल्म देखने का मजा ही चला जायेगा। उनकी बोली सुन कभी मैं निहारिका को देखता कभी वो हमें। तभी उनके मोबाइल पर कोई कॉल आया

"हैल्लो! हाँ बाउजी,  प्रणाम, घर में सब ठीक है ना? अच्छा.. अच्छा.. नहीं नहीं.. तनी बाहर आये हैं.. पूजा के साथ, अच्छा! क्या..कल आ रहे हैं?.. ठीक है बाबूजी..प्रणाम"

लड़का चहकते हुए बोला

"कल गाँव से माँ बाउजी आ रहे हैं"

लड़की भी खुश होते बोली

"अरे वाह"

फिर अचानक लड़का उदास हो उठा।

"का हुआ?"

"राशन खत्म होने वाला है ना? बाउजी माँ पहली बार आ रहे हैं हमारे शहर आने के बाद। उनको किसी चीज़ का दिक्कत नहीं होना चाहिए। सिनेमा में झूठो का हज़ार रुपया लग जायेगा"

"तुम ठीक कहते हो..चलो दस-दस का पानी पूरी खा लेते हैं"

वे दोनों लाइन से निकल गए। मुझे खुश होना चाहिए था पर ना जाने क्यूँ अच्छा नहीं लगा। निहारिका ने भी पलट कर उन्हें देखा।वे पानी पूरी वाले के पास जा चुके थे। तभी हमारा खिड़की पर नम्बर आया और मैं चौंक गया। निहारिका ने चार टिकट कहा। मगर हम तो दो ही थे। निहारिका मुझे लेकर उनके पास गई

"सुनिये! हमारे पास चार टिकट है। बाकी के दो लोग नहीं आ रहे। क्या आप दोनों ये फ़िल्म देखेंगे"

"जी हमारे पास टिकट का पैसा नहीं है"

"जी पैसे की बात नहीं है, ये टिकट तो ऐसे भी बरबाद जाएगा। अगर आप दोनों देख लेंगे तो काम आ जायेगा"

लड़के ने लड़की को देखा। उसकी आँखों में खुशी तैर गई।

"ठीक है, मगर आप दोनों को भी हमारे साथ पानी पूरी खाना होगा, देखिए मना मत कीजिएगा.. बहुते टेस्टी है" इतना अपनापन था उनकी बोली में की उनपर प्यार आ रहा था।

हमने साथ गोलगप्पे खाएं। साथ पूरी फ़िल्म देखी। पूरे फ़िल्म के दौरान हमने महसूस किया कि इस फ़िल्म के रोमांटिक किरदार भी वे दोनों मासूम जोड़े के आगे फीके हैं..!


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...