Skip to main content

दिखावे की रस्म

 आज घर में बड़ी चहल पहल थी I और हो भी क्यों न ! घर में मेहमान जो आने वाले थे, वो भी घर की बड़ी बेटी “तनु” को शादी के लिए दिखावे की रस्म अदायगी के लिए I साधारण परिवार में जन्मी तीन बच्चो में सबसे बड़ी बेटी, एक कमरे का मकान जिसमे एक छोटा सा आँगन, पिता एक सामान्य सी नौकरी कर के घर का खर्च चलाते थे I

घर का माहोल खुशनुमा बना हुआ था I सब के मुख पर ताजगी देखते ही बनती थी I मम्मी खुश मगर सकुचाई जी नजर आती थी, पिता के चेहरे पर ख़ुशी के मध्य में चिंता के भाव साफ़ नजर आते थे, उन सब के बीच कम बोलने और अपने संस्कारों के प्रति सजग “तनु” के मन में रह रहकर हजारो सवाल उठ रहे थे I कुछ सूझ नही रहा था, मन बड़ा ही विचलित था ! तभी किसी ने बाहर से आकर खबर दी …मेहमान आ गए है ! छोटे से मकान में चहल कदमी बढ़ सब इधर उधर दौड़ने और व्यवस्था को सवारने में व्यस्त हो गए …जैसे ही मेहमानो ने घर के अंदर प्रवेश किया उनका जोरदार स्वागत किया गया !! …..और बातचीत की रस्म अदायगी होने लगी I

कमरे के अंदर बैठी वो साधारण कन्या अभी भी खुद के सवालो में उलझी थी, मम्मी उसको समझा रही थी की मेहमानो के सामने कैसे व्यवहार करना चाहिए जो जन्म से ही सिखाती आ रही थी, मगर आज उससे ममी ने क्या क्या कहा उसे कुछ मालूम नही था, वो तो खुद में ही उलझी थी…. अचानक दरवाजे से आवाज सुनाई दी …..बेटी तनु……….!…. हाँ ,,,,, पापा सकुचाते हुए अचानक जबाब दिया ! तुम तैयार तो हो ना बेटी ! जी पापा …..धीरे से बोली I पापा पास आकर बोले देखो बेटी … वो लोग आ गए है ! तुम्हे देखने और पसंद करने के लिए …!!

मैंने अपनी तरफ से अच्छा धनि परिवार चुना है I लड़का सुशिक्षित और समझदार है I तेरा जीवन सदा खुशियो से भरा हो … इससे ज्यादा और हमे क्या चाहिए I बाकि आखिरी फैसला अब तुम पर है जिसमे मेरा पूर्णतया समर्थन होगा .. कहते हुए पिता ने बेटी के सर पर दुलार से भरा हाथ फेरा ….!!

पिता जी क्या मै कुछ पूछ सकती हूँ ? – सहसा तनु बोल पड़ी !

हाँ …. हाँ बेटा पूछो …सरल भाव से पिता ने जबाब दिया !

क्या धनवान लोग ही सुखी रह सकते है ! हम जैसे साधारण लोग सुखी जीवन नही जी सकते ! क्या धन दौलत का नाम ही ख़ुशी है…….?

पिता चुपचाप थे ! आज पहली बार बेटी ने उनसे खुलकर बात की थी .. वो अपनी बात कहते हुए बोलती जा रही थी !

ये देख दिखावे की रस्म का क्या अर्थ है ! क्या क्षण भर किसी को देख लेने से हम किसी के व्यक्तित्व को जान सकते है ? …… मेरे कहने का तातपर्य यह नही की मुझे इन लोगो  से या पैसे वालो से शिकायत हैं मै तो बस यह कहना चाहती हूँ की मेरी ख़ुशी धन दौलत में नही …उन संस्कारो में है जो आजतक आप मुझे सिखाते आये हो ! मैंने आप ही से जाना हैं की व्यक्ति से ज्यादा अहम उसका व्यक्तित्व होता हैं I अगर दो व्यक्तियों के विचारो में समानता हो तो इंसान हर हाल में खुश रह सकता है I वरना अच्छा भला जीवन भी नरक की भेँट चढ़ जाता है I

पिता चुपचाप उसकी बाते सुन रहे थे I बातो में सच्चाई थी i और हकीकत में जीवन का मूलमंत्र भी थी i

बेटी धारा प्रवाह बोलती जा रही थी i मानो उसके अंदर का सैलाब आज फुट पड़ा हो और वो उसमे शब्दों के माध्यम से कतरा कतरा बह रही थी I

क्या दिखावे की रस्म का इतना बड़ा स्वांग रचकर ही हम एक दूजे के बारे में जान सकते है ! क्या इस तरह ही किसी के व्यक्तित्व, आचरण या जीवन शैली का आभास कर सकती हूँ ! मुझे स्वयं को लगता है – शायद नही !

आप यह न समझना की मेरे कहने का अर्थ इन सब का विरोध करना है, मै किसी भी सामाजिक क्रिया कलाप के विरोध में नही, और न ही मै प्रेम विवाह या, लिव-इन-रिलेशन में विश्वाश रखती हूँ i

मेरे कहने का आशय मात्र इतना है की किसी भी व्यवस्था को बदलने की नही उसमे यथास्तिथि समयानुसार परिवर्तन की आवश्यकता है i

जीवन कैसे जिया जाता है ये आपने मुझे अच्छे से सिखाया है, मै हर हाल में स्वंय को ढाल सकती हूँ i परिस्तिथि सम हो या विषम दोनों से निपटना आपने अच्छे से सिखाया है i

इतना कहते हुए तनु रुंधे गले से अपने पिता से लिपट गयी, ….दोनों की आँखों में आंसुओ का सैलाब उमड़ पड़ा था i मम्मी मुह पर हाथ रखे अपने स्वर को दबाये खड़ी थी, वो खुद को सँभालने में असहाय लग रही थी i

पिता में रुआंसा होकर अपने दोनों हाथो से बेटी का मुखड़ा ऐसे उठा लिया जैसे बड़ी बड़ी पत्तियों के मध्य पुष्प कलम हो !

बेटी के माथे को चूमते हुए बोले …. बेटा आज मै कुछ नही कहूँगा !

फैसला तुझ पर छोड़ता हूँ ! तेरी सहमति में हमारी सहमति है !

आँगन में बैठे मेहमान और परिवार गण शांत भाव से कान लगाकर उनकी बाते सुन रहे थे ! इतने में अचानक लड़का खड़ा होकर बोला ! …. माफ़ कीजियेगा …. क्या मै कुछ बोल सकता हूँ ? इतना सुनकर सब सहम से गए … बेटी के पिता आवाज सुनकर बहार आ गए और बोले … हाँ बेटा ….क्यों नही … कहिये आप क्या कहना चाहते है !

पिता जी… मुझे लड़की बिना देखे ही पसंद है ! अगर मै शादी करूँगा तो सिर्फ “तनु” से यदि वो अपनी सहमति प्रदान करेगी तब … वरना मै आजीवन कुँवारा रहने की शपथ उठाता हूँ !! यह मेरा निजी फैसला हैं और मै समझता हूँ की इससे किसी को कोई आपत्ति नही होगी… यानि मेरे परिवार को भी मुझे इतनी आजादी देनी होगी !

लड़के का निर्भीक फैसला सुनकर सब अचंभित और अवाक थे i उसके माता पिता भी उसकी और ताकते रह गए i किसी के भी तरकश में जैसे कोई शब्द बाण बचा ही नही था !

लड़के ने आगे बोला, मुझे जो देखना था वो देख लिया ..! मुझे धन दौलत या शारीरिक सुंदरता नही आत्मीय सुंदरता की आवश्यकता है, धन दौलत से तो मै बचपन से ही खेला हूँ, मगर जो सम्पत्ति आज मुझे तुन के विचारो से प्राप्त हुई है उस से मुझे आशा ही नही विश्वाश हो उठा है की “एक तुम बदले – एक मै बदला” इसका मतलब “हम बदल गए” और जब हम बदले तो जग बदले या न बदले कम से कम अपनी आने वाली पीढ़ी को तो बदल ही सकते हैं i उसकी ये बाते सुनकर माहोल में हल्कापन आ गया !

अंदर ही अंदर कमरे में दीवार के सहारे खड़ी तनु ये सब सुनकर रोते-रोते मुस्कुरा रही थी ! और बहार का शांत माहोल फिर से खुशियो की रफ़्तार पकड़ चुका था !!


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...