Skip to main content

कलयुग

 हम सब वाकिफ हैं कि हमारी जिन्दगी में दिखावा,एक दूसरे से होड़ जलन,एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में जुटे रहना---'आम है।ये सभी कुछ सदियों से बदस्तूर जारी है।  " खासकर संपति विवाद "।

   आज की बात करें तो, अब दिल से ज्यादा दिमाग को लेकर चलते हैं लोग। चाहे अपने ही घर में संपति को लेकर मसला हो, फिल्मी दुनिया हो,व्यापार हो,सरकारी दफ्तर हो,स्कूल काॅलेज हो,बङी बङी कंपनी हो____ सभी जगह भीङ है ।

रोज की बात हो चुकी है, जब देखो तब वही किचकिच  घर में , भइया आंगन में  खड़ा हो कर हल्ला  गुल्ला मचाते , बाबूजी आप बंटवारा कर दीजिए  सब किराया का पैसा खाए जा रहा है  नितिन,  किराए के पैसे का आधा हिस्सा मेरा भी  बनता है न , आप सब  मेरे  हक का पैसा मार रहे हैं,  ठीक नहीं कर रहे आप, मेरा  भी पचास खर्च है।  बाबूजी चुप्पी साधकर अपने कमरे में बैठे रहते , कान में रूई डालकर । भैया हो - हल्ला मचा कर  ऑफिस निकल जाते , मैं भी अपना दूकान खोलने चला जाता ।

पहले ही  दिन से  महाभारत होता चला आ रहा  है घर के किचन में , जेठानी देवरानी के बीच में खाना तैयार को लेकर , कि सुबह का नाश्ता व दोपहर का खाना देवरानी बनाए और शाम का नाश्ता व रात का खाना जेठानी ।   , मां ने जीते जी दोनों के  कामों  को बांट दिया है ताकि घर में शांति रहे। अकसर घरों में स्त्रियों की लड़ाई  रसोईघर से शुरू होकर , घर के बंटवारा तक जाकर पूर्ण विराम लगाती है ।

अब मां रहीं नहीं !  अब शुरू  है बाबूजी के पितृ रूपेण परीक्षा की कठिन घड़ी?  , भैया के बंटवारा मांग को लेकर , हमेशा की भांति  मौन व्रत धारण करके  बैठे रहते  अपने कमरे में।

घर का खर्च भी है, पैसे की कमी भी नहीं है , चार फ्लैट है जिसका किराया नितिन ही उठाता है, चूकिं दूकान की आमदनी कभी होए कभी न होए। मतलब ठन ठन गोपाल ?

  भैया सरकारी मुलाजिम ठहरे , अच्छी खासी तनख्वाह,  फिर भी !

  भैया को पता है छोटे की आय बहुत कम है ,उसके बच्चों की पढ़ाई है ,  घर के राशन पानी का व्यवस्था, बाबूजी की दवाई,  सब नितिन करता है, बाबूजी सब समझते हैं कि घर की बागडोर वही संभाल रहा है । भैया मनी मांइडेड हैं , दिमाग में बैठा है कि पैसा कहां लगाना है आदि।(शेयर, एफ डी, एल आई सी )  मां के रहते सब कुछ ठीक रहा है घर में , पर अब प्रापर्टीज का बंटवारा ।

भैया के कलह से बाबूजी अंदर ही अंदर घुलते जा  रहे हैं , यूं  समझे कि गांधीजी के तीन बंदर के भांति या समझो धृतराष्ट्र।

दूसरे दिन बाबूजी चल बसे हृदयाघात से !

नितिन बिलख बिलख कर रोए जा रहा है, उसकी पत्नी भी , भैया अचंभित रह गए हैं ,  प्रकृति के कुठाराघात से।

तेरहवीं के बाद सब रिश्तेदार चले गए हैं । भैया एकदम से गुमशुम हो गए हैं , बार बार बाबूजी के फोटो को एकटक  देखते रहते हैं , अकेले में सुध बुध खोए जैसे रहते , 

एक महीने के बाद बाबूजी की अलमारी खोली मैंने,  उसमें बीस लाख रूपए मिले ,{ तीन भाग में बांट लिए} बाबूजी के नाम से मकान व दूकान के कागज मिले हैं  ।

बाबूजी अपना बिल नहीं बना कर गए?  अब क्या किया जाए भैया !

सब कुछ अपने नाम कर लो , कुछ सुनीता  (शादीशुदा छोटी बहन)को भी दे दो , हमको कुछ नहीं चाहिए नितिन ! बहुत पापी हूं मैं , बाबूजी के मौत का जिम्मेदार हूं, बाबूजी को  खोंभता रहा , शब्दों के बाण से  कि  बंटवारा कर दीजिए,   पर अब ?

 बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी मेरी ? बाबूजी की बहुत  याद आ रही है नितिन ! दिल पर बोझ ढो रहा हूं।

 कोई बात नहीं भैया ,  "विनाश काले विपरीत बुद्धि"।

  बाबूजी के स्थान पर आप हैं भैया । याद है न , कि बाबू जी के काम क्रिया संस्कार के   दिन " सेजिया - दान " में हम  भाई बहन ने आपको पगड़ी पहनाया है ,(श्राद्ध कर्म का संस्कार,  जिसके तहत छोटे भाई बहन  बड़े भाई को पगड़ी पहनाकर घर का मुखिया घोषित )आप हैं हमारे बाबूजी के समकक्ष!

आप ऐसे विचलित होंगे तो हम सबको कौन देखेगा , भैया फूट-फूटकर रो पड़े। वक्त का चोट या मार ने आँखें खोल दी हैं इनकी।  बाबूजी के रहने पर उनका मोल समझ नहीं आया ,   दिमाग लेकर चलते रहे हैं लालच में अंधा बन के या  ?????

भैया के  दिमाग के समक्ष दिल का  जीत गया  है  दिमाग पराजित।, उनके अंदर वो सारे गुण समाहित कर गए हैं,  बाबूजी के  जैसा शांत , स्नेहपूर्ण व्यवहार। मुझे भी पिता जैसे बड़ा भाई का साथ  पुन: वापस मिल गया है।

तीन हिस्सा में बांटा गया प्रापर्टीज __ भैया , छोटी बहन और मैं ।

 भैया का प्यार , हमदोनों के लिए सदैव बना रहा ।

हमेशा बोलते  रहते भैया, बाबूजी  को स्मरण कर , कि हमारा शरीर मिट्टी का है  और पैसा भी मिट्टी का ढेला ।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...