Skip to main content

दर्द का रिश्ता

 चूड़ी... बिंदी ...लाली …पाउडर लें लो ..! सर पर टोकरी में सामान सजाए बसंती गली गली घुम कर सामान बेचने की पुरजोर कोशिश कर रही थी ।

          सुबह से शाम हो गई मगर अभी तक बोहनी भी नहीं हुई थी । चिल्लाते हुए गला भी जवाब देने लगा था । टोकरी सर पर उठाए हुए थक भी गई थी ।

           सामने चबूतरा देख आहिस्ता आहिस्ता टोकरी उतार कर नीचे रखी । सामान के साथ ही टोकरी में बच्ची भी लेटी हुई थी । प्यार से बच्ची को सहलाने लगी और झुककर माथा चूम लिया।

  " हे भगवान आज तो बोहनी भी नहीं हुई है सोनू भी भूखी प्यासी होगी इसके दुध का भी वक़्त हो रहा है " मन ही मन प्रार्थना करने लगी की कुछ तो बिक जाएं । बाटल से पानी निकाल कर पिलाने लगी । अपनी मजबूरी पर आंखें छलक आईं ।

       अंधेरा होने में थोड़ा समय था सोचा चलो थोड़ी कोशिश और कर ली जाए शायद बोहनी हो जाए टोकरी उठाई कर चलने को ही थी की आवाज आई ।

" ए लड़की  रुक क्या नाम है तेरा… चूड़ी दिखा

बसंती ने पलट कर देखा एक बुढ़ी मांजी उसे ही बुला रही थी ।

  " हां मौसी अभी आई " बसंती ने खुश होकर कहा । और टोकरी उठाने लगी टोकरी हिली तो सोनू जाग गई और रोने लगी । बसंती ने टोकरी छोड़ सोनू को गोद में उठा लिया और चुप कराने लगी ।

     "अरे बच्ची भूखी होगी दूध क्यों नहीं पिलाती। पहले इसे चुप करा ।"

" मैं नहीं पिला सकती मौसी ये मेरी बहन की बच्ची है और सुबह से बोहनी भी नहीं हुई है !"

      " हे राम तो तू इसे लेकर क्यों घुम रही है इसके मां बाप कहां है मौसी ने पुछा

" ये मेरी बड़ी बहन की बच्ची है । इसके मां बाप अब इस दुनिया में नहीं है एक्सीडेंट में दोनों ही चल बसे और अब इसकी जिम्मेदारी मुझ पर है मेरी तो अभी शादी भी नहीं हुई है। और मेरे  भी आगे पीछे बस यही है इसलिए इसे भी साथ लेकर आती हुं ।

     " अच्छा अंदर आ पहले दुध ले और बच्ची को पिला ।" बसंती ने दुध लिया और बच्ची को पिलाने लगी ।

    " कितना कमा लेती है ये सब बेच कर ?"

जी मौसी कभी पेट भरने लायक हो जाता है और कभी भूखे पेट भी रहना पड़ता है । मौसी की हमदर्दी पाकर बसंती की आंखें भर आईं।

      तू भी तो भूखी होगी तू भी पहले कुछ खा ले । देख मैं भी यहां अकेली रहती हूं तू चाहे तो यहां रह सकती है घर के काम में मेरा हाथ बंटा दिया करना घर के काम तो जानती है ना ?

     " हां मौसी "बसंती ने कहा

जवान लड़की है जमाना ठीक नहीं है तुझे भी सहारा मिल जाएगा और मेरा भी स्वार्थ है इसमें

मेरा बेटा और बहू अलग रहते हैं मैं अपने पोते और पोती से मिल भी नहीं सकती मुझे भी तुम दोनों का सहारा मिल जाएगा मौसी के स्वर में भी दर्द उभर आया ।

"अंधा क्या चाहेगा मौसी आपका ये उपकार मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगी "सारे काम मैं कर लूंगी आप बस सोनू के साथ खेलना ।

   किसी ने सच ही कहा है दर्द ही दर्द को पहचान सकता है और जब दो लोगों के दर्द एक होते हैं तो हमदर्द हो जाते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...