Skip to main content

लिपस्टिक

 ड्रेसिंग टेबल की सारी दराजें, कई कई बार छान चुकी,कबर्ड देख डाला । टेबल के नीचे ,हाथ घूँसा घुँसाकर , झाड़ू से कबर्ड के नीचे घुमाकर देख लिया, पर दिखाई नहीं दी...

आज ही नहीं मिलनी थी !

जिस दिन ज़रूरी हो, बस उसी दिन, बल्कि उसी समय,कभी न मिलती चीज़ें और जब काम न हो खटकती रहेंगी आँखों में।

झुँझला सी गयी थी मैं उसे ख़ोज ख़ोज कर।

काम वाली बाई ने झाडू पोछा लगाते समय कहीं उठाकर तो नहीं ले गयी घर अपने ?

नही नही ! वो क्यों लेकर जायेगी। 

"बेचारी काम कर करके ही कमर तोड़ें जा रही है अपनीं "

कहाँ फ़ुर्सत है उसे सजने धजने की...

बेटियां भी, घर पर नहीं है। एक फ्रेन्च क्लास तो दूसरी डांस क्लास। पूछूँ भी तो कैसे ?

वैसे तो ,कभी मेरी ड्रेसिंग टेबल के इर्द गिर्द उन्हें फटकते न देखा। फिर भी ,क्या भरोसा ,जाने कब मन में सजने संवरने की ललक जाग उठे...

मैं भी जब उनकी उम्र की थी तो क्रीम ,पावडर,काज़ल और भी जाने क्या क्या ढूंढा करती थी ।

माँ को तो सादगी पसन्द थी। कभी सज़ते  संवरते नहीं देखा । पर हाँ ! माथे पर एक बड़ी लाल बिन्दी जरूर लगाती थी , जिससे उनका चेहरा हरदम दमकता रहता और माँग में सिन्दूर भी । कैसे जमा जमाकर ऊपर तक भर देती थीं ...

और मैं अक़्सर ही कहा करती,

" माँ , मेरी सहेलियों की माँओं को देखो ,कैसे बढ़िया सी तैयार होती  हैं। खूब तरह तरह के श्रृंगार करती हैं।"

बड़ा सारा मेकअप का सामान होता  है उनके यहाँ और  एक तुम  हो माँ, जो एक 'लिपस्टिक'  तक नहीं लगा  सकती,बोलो !

'लिपस्टिक' लेने में क्या है, पर जब लगानी ही नहीं तो क्यों ख़रीदा जाये.... ।

"क्यों नहीं ,लगानी है माँ "

मुझे बिलकुल भी ,पसंद नहीं है न मेरी गुड़िया। स्नेह से माँ मेरी ठोड़ी पकड़कर कहती।

पर मैं उनका जवाब सुन उदास हो जाती। मन आशंकित हो जाता , हमारे घर शायद ! कभी 'लिपस्टिक' आये ही ना।

माँ , मेरी उदासी का कारण समझ जाती । फिर बड़े प्यार से समझाते हुए कहती, 

 " मेरी गुड़िया रानी के, ये जो  प्यारे से ,नाज़ुक गुलाबी होंठ हैं न, लिपिस्टिक  लगाने से काले हो जायेंगे "

"सब तो लगाते है न माँ "

मैं ज़िद करती । मेरी ज़िद देख,

"अच्छा जब बड़ी हो जाओगी, तब लगा लेना"...अब तो ख़ुश !!

माँ के दिए तर्क कभी भी पसन्द न आते और मन में  "लिपस्टिक" की चाह भी कम ना होती...

एक बार स्कूल में नृत्य नाटिका में भाग लिया,  घर से तैयार होकर जाना था। माँ ने अपनी शादी की लाल बनारसी साड़ी मुझे पहना दी। फिर बालों की चोटी गूँथकर, रजनीगंधा के फूलों की वेणि से उसे सज़ा दिया...

आईना देख ,मैं रोआंसी सी हो गयी,

" क्या बिना 'लिपस्टिक' के भी    सुन्दर दिखा जा सकता है माँ "

मेरी आँखों में भर आये आँसू को देख ,माँ ने झट सिन्दूर को हल्का सा मेरे होंठ में लगाकर उनकी रंगत बढ़ा दी,आईने में अपनीं सुंदर छवि देख मैं ख़ुश हो गयी...

समय बीतता गया और उसके साथ ही शौक भी बदलते रहे ।

बड़े होते होते मैं कब माँ जैसी ही होती चली गयी , पता ही न चला....।

कभी सजने सँवरने का मन ही न करता। विवाह के दिन भी दुल्हन बनी तो सिर्फ माथे में बड़ी सी बिन्दी लगाने का मन हुआ....

सखि सहेलियाँ नहीं मानी,  फिर हल्का सा मेकअप कर ही दिया।

पतिदेव को भी सादगी ही पसन्द थी। सो कभी कोई नुक्स न निकाला।

इनके फ्रेंड सर्कल में सबकी बीबियों को बडा सज़ते धजते देख लगता,  कभी कभार कुछ तो कर ही लेना चाहिए । इतनी भी क्या सादगी और फिर बरसों पहले की मन में दबी हुई लिपस्टिक की चाह अचानक हिलोरें मारने लगी....

एक दिन 'लिपिस्टिक' लेने बाजार पहुँच ही गयी...सोचा भी न था, कई सारे ब्रांड्स और  कलर्स शेड्स देखने को मिलेंगे...!

हे भगवान !,बड़ा मुश्किल है इनमें से किसी एक लिपिस्टिक का चुनाव करना...सोचती रही।

लगा जैसे वे सभी लिपस्टिक भी  बड़ी उम्मींद लगाये मुझे एकटक घूरी जा रहीं हैं।

जाने किसकी क़िस्मत चमक जाएँ आज, सोंच रहीं हो जैसे.....।

बड़ी मुश्किल से, लाल सुर्ख सी लिपिस्टिक जाने कैसे मन को भा गयी और ले आयी मैं। जब कभी कोई आयोजन होता तो कभी हल्का तो कभी गहरा , दिन रात का वक़्त देख रंग देती होंठो को ।

और आज भी इनके फ़्रेंड की शादी की सालगिरह की पार्टी है जिसके लिए तैयार होना है और वो है कि मिल ना रही...

पतिदेव की पुकार  सुन, हाँ जी ,बस दो मिनट में आयी... कहकर ,सिंदूर को ही हल्का सा होंठो पर लगा लिया , लो बढ़ गयी रंगत होठों की...।

आज फिर से, माँ का फ़ार्मूला अपना लिया...

"तुम भी न माँ...किस क़दर रची बसी हो मेरे जीवन में..."

मुस्कुराती हुई ड्रॉइंग रूम पहुँची तो देखते ही पतिदेव ने कहा,

"बड़ी प्यारी लग रही हो"

उनकी बात पर यक़ीन न हुआ हो जैसे । फिर से तसल्ली करने के लिए पूछ बैठी,

"सच कह रहे हो"

हाँ,सौ फ़ीसदी सच, तुम्हारी निच्छल हँसी और सौम्य मुस्कुराहट के सामने सब कुछ फ़ीका है.।

सच कह रहा हूँ ।

सुनकर ,मेरे होठों पर डेढ़ इंच मुस्कान गहरा गयी....


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...