Skip to main content

मै भी कभी बहू थी

 बेटा, बहू की बहुतों कहानी हमनें पढ़ी, बहू बेटा बुजुर्ग माँ, बाप को तंग करते है आश्रम भेज देते है, हाँ ये सही है इसमें दो राय नही, कभी नही करनी चाहिए, अगर बहू दूसरे घर की है पर बेटा तो अपना वो कैसे कर सकता है अपने ही जन्म दाता के साथ

पर, पर बात दूसरी ओर की भी देखें

बड़ी, खुशी से लोग बेटे की शादी कई लड़कीयाँ ढुढ़ने के बाद एक पसंद करने के बाद करते हैं,

पर क्या बहू आने के बाद वो बहू को बेटी की तरह रखते हैं??  कहते है सबों से बहू तो बेटी जैसी है, किंतु,  किंतु,  क्यों नही कहते हमारी बेटी है,

बेटी जैसा ही बना देती हैं बहुत अच्छा होता है पर बहू कितनी भी अच्छा बनाए मीन मेख निकालने से बाज नही आते, बहुत अंतर करते हैं बहू, बेटी में, अगर बेटा बहू की तरफदारी कर दे तो जोरू का गुलाम,, बेटा कभी बहू को घुमाने और  बाहर खाना खिलाने ले जाए तो घर के लोग मुँह फूला कर 

बैठे रहेगें यहाँ तक की खाना भी बहू ही आकर बनाएगी यही सोचकर,

क्या बहू को बेटी की तरह तब्बजो नही दे सकते क्यों उस पर सौतेला व्यवहार करते है, वो अपनी माँ, बाप भाई, बहन पूरा परिवार छोड़ कर अपना घर ही समझ कर आई है ससुराल, पर हर बात पर ओलहना, ताने, यही मिलती है, बहुत तो इस कदर नीच काम करते है की बहू को मार देते है या मरने के लिए मजबूर कर देते है मेरे आँखो की सामने की बात है, इस बात में केवल अनपढ़ लोग नही पढ़े लिखे की मात्रा भी उतनी ही होती है,

दोस्तों हम सब आज उम्र के पड़ाव में है जहाँ ज्यादातर सास ससुर बन गए है, तो क्या हमें अपने व्यवहार में बहू को बेटी समझने की समझ रखनी चाहिए, केवल बहू से उम्मीद न करे, उसके लिए भी सोचे, कुछ लोग हो सकता है बेटी जैसा व्यवहार करते हो पर सभी नही करते है 

मैं भी कभी बहू थी कुछ तो बेटी वाली दुलार मिली थी और कुछ वही बहू वाली बात,

अगर बहू से बेटी वाली उम्मीद करते है तो

बहू को बेटी बनाकर रखें, घर में खुश नुमा मौहोल जरूर रहेगी

जिनकों ठीक न लगे वो माफ करना

जिन्हें ठीक लगे वो जवाब जरूर देना,,

.

.ए पोस्ट मै कई साल पहले लिखकर डाली थी फेसबुक,

पर कुछ लाइन अभी जोड रही हूँ,

मां के दाह संस्कार के दिन बात चली, बडो ने बताया नियम, विधि विधान ,कि बहू जितनी नहाए, और बेटी जितनी खाए, दिवंगत आत्मा को प्राप्त होता है,

मैने कह दिया ऐसा क्यों बहु ही क्यों बार बार नहाए, और बेटी दमभर खाए, ए सरासर गलत है, बेटी क्यों कष्ट न करे मां के बहू को ही क्यों चुना जाता है कष्ट के लिए,

फिर से बहू ही तकलीफ करे, ऐसे क्यों भई, ऐसा नियम कानून बनाने वाले हमेशा से बहू को सुख नही तकलीफ देने की सही का कानून बना कर गए,

पर समय बदल रहा, बेटी भी मुख अग्नि देने लगी है,

कंधा देने लगी है मां बाप को उसी तरह बहू को दिल से स्वीकार करो, खुद की आगे की खुशहाल जीवन के लिए,


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...