Skip to main content

तिजोरी

 पत्नी के देवलोक गमन करने के बाद – एक दिन पत्नी के गहनें बेचकर – एक भारी – मज़बूत – अभेद – तिजोरी खरीद लाया।

अपने कमरे की दीवार में फिक्स करवाने के बाद – घण्टों दरवाज़ा बन्द कर आराम से सोता रहा।

शाम हुई तो ज़ेवर के खाली डिब्बे तिजोरी में जमाया। कुछ पुराने अखबार भरें फिर, अच्छी तरह से तिजोरी बन्द कर – चाभियाँ सम्भालता हुआ घर से बाहर निकल गया।

सत्तर साल की उम्र है मेरी।

सड़सठ बसन्त देखने के बाद पिछले ही माह पत्नी मुझसे जुदा हो गयी।

उसकी तेरहवीं तक तो कुछ पता न चला – चूंकि घर भरा- भरा था – नाते रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। मुझें न एकाकीपन लगा – न सहचर के जाने पर उत्तपन हुई शून्यता का बोध हुआ।

उसके कारण ज़िन्दगी का मेला था– जाकर भी एक आखिरी बार मेला लगा गयी थी वह।

कहने को तो भरा पूरा परिवार है मेरा–दो बेटे और दो बेटियां – बेटे बेटियों का भी अपना परिवार है–बड़ा नवासा तो खुद एक बच्चे का बाप है।

जीवन में आजीविका का साधन व्यापार रहा था। बहुत लाभ कमाया – बहुत नुकसान सहा। कुल मिला कर सुख का हिंडोला भी झूला और दुख की चटनी में रोटी भी डुबो कर खायी।

बच्चें बड़े हो गए तो धीरे-धीरे उन्हें ज़िम्मेदारी सौंपता गया – जीतने वे दक्ष होते गए मैं उतना ही व्यापार से मुक्त होता गया।

पिछले दस सालों से मैंने ऑफिस जाना छोड़ दिया है –

पर जब कभी बच्चों को व्यवसायिक सलाह या सहायता की ज़रूरत होती है तो उनकी पहली पसंद मैं ही होता हूँ।

आखिर अनुभव बोलता है।

दोनों दामाद भी वेल सेटल है।

किसी को किसी चीज़ की कमी नहीं है।

पत्नी के गुजरने के पन्द्रह दिन बाद से ही मुझें अनुभव होने लगा कि मेरी तरफ किसी की तवज़्ज़ो ही नहीं है।

रुपये से खरीदी जाने वाली वस्तु की कमी नहीं थी परन्तु बहुओं में सेवा की भावना नहीं है।

समय पर खाना नहीं। दवाई की याद कोई दिलाता नहीं। हाथ-पांव टूट रहे हो तो कोई दबाता नहीं।

जो काम पत्नी सहज भाव से करती थी और मैं उसका उपकार तक नहीं मानता था–उसका हर समर्पण मुझें याद आने लगा था – चूंकि याद आने लगा तो उसकी कमी भी मुझें कल्पाने रुलाने लगा।

विधवा स्त्री को इन बातों का अहसास नहीं होता।

बहुवे किचन में, अपने बच्चों में ही सास को उलझाए रखती है और जीवन गुज़र जाता है।

वैसे भी, कभी कोई कमी  – कोई बात चुभी भी तो स्त्री सोचती है कि पहले पति की उदण्डता बर्दास्त करती ही थी – अब बच्चों की अवहेलना बर्दास्त कर लेती हूँ।

विधुर पत्नी के जाने के बाद एकांतवास में चला जाता है।बेटे कमरे में आते भी है तो डयूटी समझ कर। आखिर वे भी थके हारे होते है। उनकी अपनी मज़बूरियां होती है।

आज महीना भर हो गया है पत्नी से जुदाई का। ऐसी जुदाई कि वह वापस नहीं आ सकती। उससे मिलने की एक ही सूरत है कि मुझें खुद ही उसके पास जाना होगा।

अभी और जीने की अभिलाषा नहीं पर पलायनवादी की तरह मृत्यु को अंगीकार करना – ये भी तो उचित नहीं।

घर से निकल कर मैं दरिया के पास पहुँचा।

जेब से तिजोरी की चाभियाँ निकाली।

अंतिम बार – नयी तिजोरी की नयी चमचमाती चाभियों को गौर से देखा – मेरे ओंठो से एक आह सी निकली फिर मैंने अपने सुखद भविष्य के लिये उन चाभियों को दरिया में उछाल दिया।

मन उदास था।

काश !

मौत – पत्नी को नहीं पहले मुझें ले जाती – पर अफसोस– ऐसा हो न सका।

बेवजह दीवानों की तरह– बिना सोचे-समझें सड़कों पर  भटकता रहा – अपनी टांगे तोड़ता रहा।

कितनी ही दूर चला आया था मैं।

रात के अँधेरे में मैं वापस अपने घर लौटा।

अंतिम परिणाम आना अभी बाकी है परंतु आसार दिखने लगे है।

नयी तिजोरी ने परिजनों में उत्सुकता जगा दी है।

आज मुझें मेरा कमरा साफ सुथरा मिला है।

मेरी कपड़ों की आलमारी तक साफ की गयी है।

ज़रूर तिजोरी की चाबी की तलाश में पूरा कमरा खंगाला गया था।

चाबी न मिली तो कमरा दुरुस्त कर शराफत दिखायी गयी थी।

उनकी उम्मीद ज़िंदा रहे इसलिये ही तो – चाभियाँ मैंने दरिया के हवाले की थी।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...