Skip to main content

मैं शब्बों हूँ

 रात के बारह बजे थे. मैं ऑटो की तलाश में था . कईयों से पूछा मगर कोई जमनापार आने को तैयार नहीं था . रेलवे स्टेशन से बाहर में रोड पर आ गया था . हल्की-हल्की बारिश हो रही थी . कई ऑटो खड़े थे मगर सब मना कर रहे थे . तभी एक ऑटो आकर रुका मेरे सामने .

"अरे! भाई , जगतपुरी पत्थर मार्किट चलोगे ?" मैंने ऑटो रुकते ही पूछा .

"काहे नहीं चलेंगे , धंधा करने आए हैं हम , कोई मटरगश्ती करने नहीं ." मैं औरत का स्वर सुनकर चौंक गया था . मैंने बड़े गौर से देखा . बाल तो लड़कों की तरह ही कटे हुए थे .

"कितना लोगे ?" मैंने औरत को नजरअंदाज करते हुए कहा .

"जो मीटर दिखायेगा दे देना . फालतू का खाने की अपनी आदत नहीं और न फ़ालतू बात सुनने की . बैठो !" उसके बोलने में जैसे आदेश था . मैं अपना सूटकेस अंदर रख के बैठ गया . उसने ऑटो स्टार्ट किया और माता सुंदरी कालेज की तरफ मोड दिया .

"अरे! इधर इलाका ठीक नहीं है . दूसरी तरफ से ले लो ." मैंने एहतियात के तौर पर कहा .

"हा हा हा ...औरत हूँ इसलिए कह रहे हैं आप ? साहब ! इस् दुनिया के कितने ही मर्द धूल चाट चुके हैं . इस शब्बो पर हाथ डालना आसान नहीं है ." वह बोली .

"बहुत बहादुर हो तुम ? मर्द जात से डर नहीं लगता क्या ?" मैंने सवाल दागा .

"साहब ! मर्द को औरत ही जनती है . उस से क्या डरना . अल्लाह कसम दो तीन के भी बस में आने वाली नहीं हूँ . फिर भी अगर कोई बात हुई तो क्या ले जायेगा कोई . धरती है ...जो बोएगा सो काटेगा ." अब तक ऑटो आई टी ओ की सड़क पर आ गया था .

"पहली बार किसी औरत को रात में ऑटो चलाते देखा है . क्यों रिस्क लेती हो तुम ?" मैंने पूछा .

"काहे का रिस्क साहब . भूख का इश्क ....सब डर दूर कर देता है . वैसे भी जब औरत किसी की इज्जत लूटती है तो फिर कोई बच नहीं सकता . अपने को कोई साला मर्द मिला ही नहीं . हर रात ढूंढती हूँ … सब फट्टू ही मिलते हैं . एक रात का खसम नहीं चाहिए . जो भी मर्द मिला ...कोई भी जात धर्म का मैं शादी करेगी पर उसको मेरा ही नहीं मेरे घर का भी होना पडेगा ." वह पूरे आत्म विश्वास से बोले जा रही थी .

"शब्बो ....याने की मुसलमान हो, तो फिर किसी से भी शादी क्यों ? तुम्हारे लोग क्या मान जायेंगे ? बबाल नहीं होगा ?" मैंने पूछा .

"मजहब, मुल्ला और मौलवी क्या खाने को देने आते हैं . बाप ने माँ को तलाक दिया तब कोई आया क्या ? मैं अपने भाई बहिनों को खुद पालती हूँ ...उनका बाप हूँ मैं . मेरा घर है और मेरा कायदा चलेगा !" वह रेडलाईट को जंप करते हुए बोली .

"तब तो बहुत बोल्ड हो तुम ." मैंने उसकी तारीफ़ करते हुए कहा .

"बोल्ड ज़माना बना देता है साहब ! मर्द भी किसी कुत्ते के माफ़िक देखता है , जब तक डरो वो भौंकता है ...काटने को दौड़ता है . मुझे छेड़ के क्या अपना रेप करवाना है किसी को ...मैं साला खुद ही कपडे खोल दूँगी . बड़ों-बड़ों कि पुंगी बज जाती है ." उसने ऑटो आंबेडकर गेट के अंदर करते हुए कहा .

"अरे! तुम चाहो तो यहीं छोड़ दो , मैं चला जाऊँगा ." मैंने कहा .

"हा हा हा ...घर तक छोड़ दूँगी . मुझे मालूम है आप बिस्तर तक नहीं ले जाओगे . दाढ़ी में सफेदी और आपकी बात आपकी जहनी हालत बता रही है . आपसे कोई डर नहीं है ." वह गली में ऑटो घुसाते हुए बोली .

"बस इधर राईट लेकर तीसरी गली ." मेरे कहते ही उसने फिर ऑटो घुमा दिया . गली के बाहर मेरे कहने पर ऑटो रोक दिया .

"कितना हुआ ?" वह झुक कर मीटर देखने लगी . मैंने रौशनी में देखा . उसकी उम्र बाईस -पच्चीस साल ही होगी .

"नाईट चार्ज मिलाकर एक सौ पैंसठ हुआ ." वह बोली .

मैंने अपना सूटकेस बाहर निकाला और जमीन पर रख दिया . पर्स से दो सौ का नोट निकाला और उसके हवाले कर दिया . वह अपने जेब में नोट रख बकाया देने लगी तो मैंने कहा -

"रख लो ! वो लोग तो ढाई सौ और तीन सौ माँग रहे थे ."

"मेरा ईमान मुझे इजाजत नहीं देता साहब . औरत हूँ उगालदान नहीं हूँ ." और उसने मेरे हाथ पर पैंतीस रुपये रख दिये .

"बहुत शुक्रिया शब्बो जी . आपने मेरी मदद की ."

"हा हा हा ...मेरा काम है साहब ! आपसे बात करते रास्ते का पता ही नहीं चला . आप अच्छे इंसान हैं ." वह मुस्कुराते हुए बोली .

"आदमी का डर उसे अच्छा बना देता है . सच तो ये है कि मैं ही डर रहा था तुमसे ."

"हा हा हा ...." वह ऑटो से उतरी और मेरे गले लग गई .

"ये आँखें हैं साहब..... गोलियाँ नहीं हैं ....औरत हूँ ...आँखें चार नहीं करती पर चार आँखें रखती हूँ ...अल्लाह हाफ़िज़ ." मेरा हाथ अचानक से उसके सिर पर पहुँच गया था .


Comments

  1. जहां बातचीत में खुलापन होता है, वहां
    अपनेपन की भावना पैदा होने लगती है।
    धर्म ,जाति,ऊंच -नीच कुछ भी काम का नहीं रहता।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...