Skip to main content

सिया की समझदारी

    बहुत पुरानी बात है।सिया की शादी बहुत ही अमीर घर में होती है ।वहाँ बहुत  सारे नौकर चाकर रहते हैं ।घर में धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है ।घर में  गाय भी रहती है ।सिया रोज सुबह गाय के गोबर से कंठे बनाती थी ।उसके सास-ससुर और पति उसे हमेशा मना करते थे कि इतने सारे नौकर चाकर हैं वह कंठे बना देंगे ।लेकिन फिर भी सिया रोज कंठे बनाती थी और सूखने पर एक कमरे में रखती थी। उस कमरे में कोई आते जाते नहीं थे।

  समय बीतता जाता है, लेकिन सिया  नियमित कंठे बनाती ही थी। एक दिन उनके घर में बहुत बड़ी चोरी हो जाती है ।चोर  तिजोरी से सारा धन संपत्ति चुरा कर ले जाते हैं । सिया के ससुर और पति बहुत चिंतित रहते हैं कि आगे व्यापार कैसे चलेगा। उन्हें कोई उधार देने को भी तैयार नहीं होता है। तब सिया उनके पास जाकर कहती है कि आप लोग चिंता मत कीजिए हमारे पास कुछ धन सुरक्षित है ।उसके पति और ससुर को बहुत आश्चर्य होता है की तिजोरी से सारे गहने और अशर्फियाँ तो चोर चुरा कर ले गए हैं। फिर धन कहाँ है । तब सिया उनको लेकर कंठे वाले कमरे में जाती है और एक कंडा तोड़कर दिखाती है ।कंठे के अंदर से सोने की अशर्फी निकलती है ।उसके ससुर जी और पति बहुत प्रसन्न होते हैं। तब सिया उन्हें बताती है कि उसके माता-पिता हमेशा उसे सीख देते थे कि विपत्ति कभी भी आ सकती है ,हमें सावधानी रखनी चाहिए।     इसलिए सिया सबके मना करने पर भी रोज कंठे बनाती थी और  1-1 अशर्फी उसमें छिपा देती थी ।चोरों को तो अंदाजा भी नहीं था कि कंठे के कमरे में इतनी सारी अशर्फियाँ हैं। वैसे भी कंठे चुराने की चीज नहीं है। इस तरह सिया अपने माता पिता से मिली सीख और अपनी समझदारी से धन  को विपत्ति काल के लिए सुरक्षित रखती है।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...