Skip to main content

मात

 यूँ तो अक्षय के पीछे कॉलेज की सुंदर रंगबिरंगी तितलियाँ हमेशा ही मड़राती रहती है। सभी लड़कियाँ उसका सानिध्य पाने लालायित रहती है। एक तो पैसे वाला बाप का इकलौता लड़का, ऊपर से कॉलेज का हीरो। कौन लड़की नहीं चाहेगी उसकी हीरोइन बनना। लड़कियाँ ही नहीं लड़के भी उसके दीवाने थे। पर कॉलेज की एक लड़की रिया सब लड़कियों से अलग थी। उसे अक्षय से दोस्ती करने में कोई रुचि नहीं थी। रिया सांवली किन्तु तीखे नयन नक्श वाली सादगी की मूरत थी। लेकिन  खूबसूरत, मनमोहक मुस्कान वाली रिया पहली ही नजर में अक्षय को भा गई। लेकिन रिया का उसमें कोई दिलचस्पी न लेना अक्षय को आश्चर्यचकित कर रहा था।

वैसे कालेज के कई लड़के रिया से प्रभावित थे,पर रिया किसी से भी बात नहीं करती थी, बस मुस्कुरा कर पूंछे गये सवालों का जवाब दे दिया करती थीं। अक्षय के दिलोदिमाग में रिया ही छाई रहती वह किसी भी तरह उससे दोस्ती करने को उतावला था। अक्षय की रिया के प्रति दीवानगी लोगों से छिपी न थी। क्लास के अलावा रिया का अधिकांश समय लाइब्रेरी में ही बीतता था। अक्षय भी लाइब्रेरी गया पर रिया ने तो आँख उठाकर उसकी तरफ देखा तक नहीं, अपनी पढ़ाई में ही व्यस्त रही सहेलियों ने जब रिया से इस संबंध में बात की तो उसका जवाब था "प्यार मुहब्बत मौज-मस्ती के लिए तो जिन्दगी पड़ी है। कॉलेज तो वह पढ़ाई और कैरियर बनाने के लिए आई है।"

जब से लड़कियों को यह पता चला कि अक्षय रिया को पसंद करता है तो लड़कियों को उससे जलन भी होने लगी थी। और रिया से कोई लड़का बात करें या उसके समीप भी पहुंचे यह बात अक्षय को सहन नहीं हो पाती थी इसी बात को लेकर कई बार उसकी कई लड़कों से तू- तू मैं- मैं भी हो चुकी थी

कुछ दिन पहले ही वाद-विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में बोलने वाली रिया के तीखे तेवर से सभी हैरान थे। कम बोलने वाली और इतना अच्छा बोलेगी लोगों को तो विश्वास ही नहीं हो रहा था। आखिर विजयी भी वही हुई।

और आज तो एकल गान में उसकी सुमधुर आवाज से पूरे हाल में पिन ड्राप सायलेंस हो गया,अक्षय तो ऐसा खोया कि ताली बजाना ही भूल गया। जब होश आया तो सिर्फ उसकी ताली की आवाज आ रही थी

अब और नहीं आज रिया से अपने दिल की बात कह के ही रहूंगा दिन रात उसके बारे सोचते हुए कहीं मैं पागल न हो जाऊं,सभी रिया को उसकी जीत की बधाइयां दे रहे थे हिम्मत करके अक्षय भी जीत की बधाई देने पहुंचा, 

"बहुत बहुत बधाई हो रिया, आपकी आवाज में मैं तो खो ही गया था रियली वैरी स्वीट वाॅइस" और हाथ आगे बढ़ाया

परंतु रिया ने अपने दोनों हाथ जोड़ते हुए मुस्कुरा कर "थैंक्स "कहा और आगे बढ़ गयी।

अक्षय ने रोकते हुए कहा,"मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूं"

"कहिए"

क्या? तुम हमारे साथ केंटीन में एक कप चाय पी सकती हो।"

"मैं चाय नहीं पीती।" वह चलते हुए बोली

"रुकिए तो जरा"

" आपको को जो कहना है कहिए मैं सुन रही हूँ "

"क्या हम दोस्त बन सकते हैं ? आई लव यू"

रिया चौंककर पीछे देखती है, रुक कर पूछतीं है " कॉलेज में तो आपको दोस्तों की कोई कमी नहीं है। फिर आपने मुझमें ऐसा क्या देखा ? जबकि आपके तो आगे पीछे तो कालेज की सभी लड़कियाँ रहती है,जो मुझसे ज्यादा खूबसूरत हैं।"

" तुम्हारी सादगी, आत्मविश्वास पढा़ई के साथ दूसरी गतिविधियों में शामिल होना और जीतना भी आज तो मैं तुम्हारी मधुर आवाज का फैन भी हो गया हूँ।"

"चलिए मैं क्यों पसंद हूँ यह तो बता दिया लेकिन आप में ऐसा क्या है ? जो मैं  आपको पसंद करुँ, आपकी अपनी पहचान क्या है?

यें ब्रांडेड कपड़े जो आपके पापा के दिए हुए हैं या वो मँहगी गिफ्ट, जिसे देकर तुम दोस्तों को खुश करते हो या ये मँहगी गाड़ियाँ जिसको देखकर लड़कियाँ इम्प्रेस होती है। ये सब तो आपके पापा की कमाई का है आपका अपना क्या है ?"

"क्या पापा के पैसे पर मेरा हक नहीं है ?"

"बिलकुल है ! पर एक सीमा तक, आप तो न ही पढ़ाई में ध्यान देते हो और तो और दो-दो साल में एक क्लास पास करते हो, किसी खेलकूद या कोई सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग भी नहीं लेते हो, सिर्फ अपनी रईसी का दिखावा करते हो,आखिर आपका अपना वजूद क्या है ?"

"क्या मतलब ?"

"साॅरी! पहले अपनी पहचान बनाओ। ऐसे गुमनाम शख्स से भला कोई क्यों दोस्ती करेगा, जो कुछ भी आप मुझे में देख रहे हो वही मैं अपने दोस्त में देखना चाहूँगी कहती हुई तेजी से आगे बढ़ गयी ।"

अक्षय ठगा सा उसे जाता देखता रहा,उसे अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि रिया उसे न भी कह सकती है

तीन रातों से वह न तो ढंग से सो पाया है और न ही खा पा रहा है उसके कानों में बस एक ही आवाज गूंज रही है। "आखिर आपका वजूद क्या है ?" इस बात को वह सहन नहीं कर पा रहा था

वह अपने कानों पर हाथ रखकर जोर से बोलता है "नहीं और नहीं मैं अपनी पहचान बनाऊंगा।" और जुट जाता है पढ़ाई में, जैसे ही मन भटकता है वही आवाज फिर सुनाई देती है। और पुनः लक्ष्य पाने को दृढ़ संकल्पित हो जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...