Skip to main content

मेहनत का घडा फुट गया

      मई की चिलचिलाती धूप में बारह तेरह साल का साहिल सड़क के किनारे अपने ठेले पर मिट्टी के घडे बेचने बैठा था.

    पिछले पाँच छह दिनों से  पिताजी की तबीयत खराब होने की वजह से वह ठेला नहीं लगा पाये थे. इसलिए सुबह सबेरे ही माँ ने उसे घडे बेचने के लिए  मनाया.

   साहिल, आज तुम बैठोगे क्या ठेले पर? माँ ने थाली में  कल के बचे चावल पर नमक और मिर्च पावडर डाल कर उसे देते हुए बोला.

माँ, आज भी दाल या सब्जी नहीं क्या?

 बेटा,बाबुजी ठीक हो जाएंगे ना तब वो ले आएंगे बेटा या आज अगर मुझे किसी मॅडम ने कुछ दिया खाने को तो तेरे लिए लेती आऊंगी, कहते हुए माँ की आँखे भर आई. वो बाहर ठेले के पास आकर आँखे पोंछने लगी.

    माँ, चल निकलते है.जल्दी जाऊंगा तो दो घडे ज्यादा बेच पाऊंगा.

माँ करूणामयी आँखो से उसे देख मुस्कुराई.

 दोनों ठेले को ढकेलते ढकेलते  बाजार के अपने नियत स्थान पर लेकर आए.

  बेटा, ये यहाँ नीचे पानी की बोतल रखी है प्यास लगी तो पी लेना.

हाँ माँ.

और बेटा,आज कम से कम तीन घडे बेचने का प्रयास करना..घर में शाम के खाने के लिए ना अनाज है और ना ही आटा...रूंधे गले से साहिल के सर पर हाथ फेरकर अपने कलेजे के टुकडे को धुप में खडा कर माँ बर्तन, कपडे का काम करने बँगलों की ओर चल पडी.

भरी गर्मी में नन्हीं सी जान आने जानेवालों को घडा खरीदने के लिये गुहार लगाने लगी.

वो हमेशा अपने बाबुजी के साथ ही आया करता था.बाबुजी को घडे बेचते देखता था.

उनके साथ वो भी आवाज लगाता था...

बाबुजी, घडा लिजिये, हमारा घडा पानी जल्दी ठंडा करता है. 

मगर आज वो अकेले ही भरी गर्मी में आने जानेवालों को घडा खरीदने के लिये गुहार लगाने लगा.

काका, लिजीये ना घडा... मॅडम लिजीये ना घडा...

मई की तेज धूप के कारण बाजार में भीड़ भी नाम मात्र थी.

गुहार लगाते लगाते उसका गला सुखता तो वह नीचे रखी बोतल से पानी पी लेता. बोतल का पानी भी लगभग खत्म होने पर था.

शाम के चार बजने को आ रहे थे  मगर अभी तक एक भी घडा बिका नहीं था.

    साहिल का चेहरा, सारा बदन पसीने से तरबतर हो गया था. आज घर का चुल्हा कैसे जलेगा ये सोच के उसका नन्हा दिल धडकने लगा.

     पिछले कुछ दिनों से पिताजी की तबियत ठीक ना होने से वो घडे बेचने नहीं जा पाये. माँ को भी पगार मिलने में वक्त था. जो थोडा बहुत उधार लिया था वो बाबुजी की दवाई पर खर्च हुआ. आज अगर घडा नहीं बिका तो शाम को खाना कैसा बनेगा... बाबुजी को खाना नहीं मिला तो उनकी तबियत और बिगड जायेगी... नन्हें कंधो पर आई घर की जिम्मेदारीयों ने उसे समय से समय से पहले ही बडा बना दिया था.

   शाम ढलते ढलते बाजार में  चहल पहल बढने लगी थी. साहिल के दिल में आशा जगने लगी. वो दुगुने उत्साह के साथ आने जानेवालों से गुहार लगाने लगा.

 ऐ लडके कितने का दिया ये घडा? सुनते ही साहिल की आँखे चमक उठी.

चाचा,ये देड सौ का और ये एक सौ साठ का..

   क्या लूट मचा रखी है.. देख 50 में देता है तो दे दे दो ले लूंगा...

   50 में... चाचा इतना कम में तो नही दे सकता.

   तो फिर रख अपने पास... कहकर आदमी चला गया.

दिनभर के इंतजार के बाद एक ग्राहक आया था मगर...साहिल रूआंसा हो उठा. इतने में उसे दूर से माँ आती दिखाई दी.

आज के खाने का इंतजाम करने के लिए कम से कम तीन घडे बेचने के लिए माँ बोली थी...और एक भी घडा बेच नहीं पाया. उसका गला सुख गया.. होंठ थरथराने लगे.

क्या हुआ...साहिल.. साहिल...माँ ने उसे हाथ लगाया. बदन बुखार से तप रहा था.

माँ, एक भी घडा नहीं बिका... माँ उसे कलेजे से लिपटाकर रोने लगी. आजूबाजू धीरे धीरे भीड इकठ्ठा होती गई. एक हाथ ने एक सिक्का उसकी तरफ उछाला... भीड से कई हाथों से सिक्के उछले...

बेबस माँ ने पैसे इकठ्ठे किये कुल एक सौ साठ रूपये रूपये थे.

दिन भर की कडी धूप में झुलसे बचपन को आखिर उसका इनाम मिल गया.


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...