Skip to main content

मेरी बहू अन्नपूर्णा है अपशकुनी नहीं

 आरती अपनी सास दमयंती के कहने पर  अपने पति के स्वागत के लिए  आरती की थाली तैयार कर रही थी। कुछ दिनों पहले ही आरती की शादी धूमधाम से उनके बेटे अनिल के साथ हुई थी शादी के बाद जब वह अपने माता-पिता से विदा लेकर अपने पति के साथ ससुराल की तरफ आ रही थी तभी अचानक रास्ते में एक पेड़ से गाड़ी टकरा जाने के कारण उसके पति और बुआ सास के लड़के के सिर में चोट लग गई थी। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

           आरती उस हादसे में बाल-बाल बच गई थी वह तो जी भर के अपने पति का मुख देख भी ना पाई थी कि तभी यह दुर्घटना घट गई। अब उसके पति और बुआ सास के लड़के की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। जिसके कारण आज उसके पति अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ रहे थे बेटे के अस्पताल से ठीक होकर आने की खुशी में आरती की सास  ने बेटे के स्वागत के लिए आरती से थाली सजाने को कहा था ।

         जब आरती पति के स्वागत के लिए थाली सजा रही थी तभी उसकी बुआ सास उसकी सास से बोली 'भाभी! आप बहु से आरती का थाल सजवाकर फिर से घर में अपशकुन फैलाना चाहती हो? पहले ही इसके कारण दोनों भाई मौत के मुंह में  पहुंच गए थे। अब फिर से इसके हाथों से आरती का थाल सजवाकर उनका जीवन संकट में डालना चाहती हो?'

          बुआ सास की बात सुनते ही आरती की आंखों में आंसुओं की धारा बह चली थी। तभी उसकी सास बुआ सास से बोली 'दीदी! यह क्या कह रही हो आप? एक्सीडेंट मेरी बहू के अपशकुनी होने के कारण  नहीं आपके बेटे के कारण हुआ था। जिसने गाड़ी चलाते वक्त जरूरत से ज्यादा शराब पी रखी थी। आरती ने जब उसे शराब के नशे में देखा तब अनिल से कहा भी था "कि आप भैया से गाड़ी मत चलवाओ इस वक्त यह बहुत नशे में है। ऐसी हालत में गाड़ी चलाने से कोई दुर्घटना भी हो सकती है।"

         तब अनिल ने आपके बेटे को गाड़ी चलाने से बहुत रोका परंतु, वह माना नहीं जिद करने लगा की गाड़ी तो मैं ही चलाऊंगा। भाभी को पहली बार घर लेकर मैं ही जाऊंगा। अनिल के बार-बार मना करने के बावजूद भी जब वह नहीं माना तब मजबूर होकर अनिल को उसे गाड़ी चलाने की इजाजत देनी पड़ी। आपके बेटे गाड़ी चला कर घर की तरफ आ रहे थे तब ज्यादा नशे के कारण उसकी लापरवाही से रास्ते में खड़ी एक गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई थी जिसके कारण दोनों के सिर में चोट लग गई थी वह तो शुक्र करो भगवान का की आरती को कोई चोट नहीं लगी और उसे गाड़ी भी चलानी आती थी।

         जिससे वह बगैर घबराए दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची नहीं तो देर होने के कारण ज्यादा खून बहने से उनकी जान भी जा सकती थीं मुझे यह सब जानकारी थोड़ी देर पहले ही फोन पर आपके बेटे ने दी थी अपनी गलती पर शर्मिंदा होने के कारण वह अस्पताल से छुट्टी लेकर सीधे अपने घर चला गया यहां  भी नहीं आया दीदी यदि में चाहती तो उसे शराब पीने के लिए डांट भी सकती थी लेकिन मैं  किसी की जिंदगी में दखल देना पसंद नहीं करती कोई अपनी जिंदगी कैसे भी जिए परंतु, किसी के कारण मेरी बहू के सम्मान पर आच आए यह मुझे मंजूर नहीं मेरी बहू  अपशकुनी नहीं अन्नपूर्णा है आज मेरी बहू के कारण ही मेरे बेटे से मेरा पुनर्मिलन हो रहा है सोचो यदि उस दिन बहू गाड़ी में नहीं होती तो ना जाने क्या अनर्थ हो जाता काश !आप मेरी बहु पर आरोप लगाने से पहले अपने बेटे को सुधारने के बारे में सोचती तो कितना अच्छा होता।                                            

     दमयंती की बातें सुनकर उसकी ननंद शर्मिंदा हो गई थी वह पश्चाताप भरे स्वर में आरती से बोली" बहु माफ कर दो मैंने अपने बेटे की गलती जाने बगैर  तुझे अपशकुनी कह दिया बहू तुम अपशकुनी  नहीं अन्नपूर्णा हो जिसने दो घरों के चिराग  बचाकर घर को खुशियों से भर दिया।" यह सुनकर आरती मुस्कुराते हुए बोली" बुआ जी मुझसे माफी मांग कर मुझे शर्मिंदा ना करें आपको क्या पता जब शादी से अगले दिन ही किसी का पति अस्पताल में पहुंच जाए जो औरत के दिल पर क्या बीतती है दुख के कारण उसकी तो आंखों से नींद ही उड़ जाती है परंतु, मुझे खुशी है मेरी सास ने  मेरे  सम्मान की रक्षा करके मेरा साथ दिया सच कहूं तो आज का दिन मेरे लिए बेहद खुशी का दिन है क्योंकि आज मुझे सास के रूप में मां मिली है इसलिए आज एक बेटी का मां से पत्नी का पति से और मां का बेटे से पुनर्मिलन का दिन है  मैं इस  दिन को यादगार बनाना चाहती हूँ  ।

         तभी दरवाजे पर गाड़ी आकर रुकी जब गाड़ी से अनिल नीचे उतरा तो दमयंती आरती से बोली" बहू स्वागत कर अपने पति का।" जब आरती ने पति का स्वागत करने के बाद उनके चरण छूने चाहे तब अनिल ने अपने पैरों पर झुकने से पहले ही आरती के हाथों को अपने हाथों में थाम लिया था और प्यार से बोला" तुम मेरे जीवन को बचाने वाली मेरी जीवनसंगिनी हो तुम्हारा  स्थान मेरे चरणों में नहीं मेरे दिल में है।" यह सुनते ही आरती खुशी से पति  के सीने से लग गई थी दोनों पति-पत्नी का ऐसा मिलन देख कर उस की बुआ सास और सास-ससुर ने उनके ऊपर फूलों की वर्षा कर दी थी।

हमारे समाज में शादी विवाह के अवसर पर बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा शराब पी लेते हैं जिसके कारण कई बार बुरे हादसे हो जाते हैं इन हादसों के कारण कई बार  लोगों की मौत भी हो जाती है। भाग्यवान होते हैं वे लोग जो हादसे में जीवित बच जाते हैं ऐसे में नई बहू को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराकर उसे अपशकुनी कहना उचित नहीं बहु तो  अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का रुप होती है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं क्योंकि ऐसे लोगों के कारण ही कई बार अनेक बेकसूर लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...