Skip to main content

सुपरफास्ट बहु

 दिसम्बर की सरदी में छत पर बैठ कर धूप तापने का मज़ा ही कुछ और है... आह! हा! आह! हाथ में चाय का कप लिए वो खाट पर बैठी हुई धूप का और चाय का दोनों का मज़ा उठा रही थी. चाय खत्म कर जैसे ही कमर सीधी करने को लेटी, तभी फोन भनभनाया.. एक watsapp message था. नंदिनी ने फोन की तरफ झांका तो screen पर लिखा था.. डमडमिया (यानि उसकी जेठानी) का मैसेज था और जब नंदिनी ने मैसेज बाक्स खोला तो पूरा मैसेज यह था कि, "और भई सुपरफास्ट (यानि मैं, नंदिनी) होली पर आ रही हो या नहीं. मन किया कि लिख दूँ, "तुम बुला रही हो या पूछ रही हो?.." फिर दिल ने कहा, "छोड़ यार, खाली खनकने दे डमडमिया को, कुछ रिप्लाई कर दिया तो.. डमडमिया फट जाएगी, इस लिए वह फोन एक तरफ रख कर आंखे मूंद कर लेट गई और बीते वक्त के कुछ किस्से और हसीन लम्हों से मिलने लगी.

"तेरी गली से गुजरे जमाना हुआ..

अब तो . ...मेरा वक्त भी पुराना हुआ."

10 साल पहले जब मैं (नंदिनी) नई नई आई थी सुसराल में, तो कैसे सब मुझसे टहल टहल के बातें पूछते थे मेरे घर के बारे में, और मैं कैसे नादान स्वर मे तपाक से जबाब दे देती थी. जब जेठानी जी ने पूछा कि कितनी तरह की पनीर सब्जी बनानी आती है, तो मैंने कह दिया था कि मेरे घर में तो स्पेशल सब्जी तो मेरे पापा ही बनाते हैं फिर चाहे वो पनीर हो या दाल मक्खनी.... और तो सिर्फ गरम गरम खाने का मज़ा लेते थे. पर मुझे तो सिम्पल सब्जी ही बनानी आती है. तो कैसे सब हंस दिए थे तब मेरे मुंह से निकल गया था कि क्यों आपके यहाँ कोई भी मर्द कुकिंग नहीं करता क्या? बस, यह बात सुनकर बुआ सास बोली थी... छोटी भाभी,.. तुम्हारी बहु बड़ी होशियार है.. मुझे यह सुनकर बहुत बुरा लगा था पर मैं तब कुछ ज्यादा बोल नही पाई. कुछ दिन बाद ससुर जी ने घर में सभी को खाने पर आमंत्रित किया.. हम भी डमडमिया और सासु जी के साथ रसोई में ही तैयारी कर रहे थे तभी सासु जी बोली.. नंदिनी फ्रिज में से धनिया लाकर सब्जी में डाल दो.. हम भी धनिया लाकर उसे काटने के लिए चाकू देखने लगे लेकिन एक चाकू से जेठानी जी गोभी काट रही थी और दूसरे से चाची सासु जी सलाद, तो लिहाजा मैंने रसोई वाली कैंची (जो मिर्ची और पैकेट काटने के लिए रखी होती है) से धनिया काट दिया था कि तभी "चाची जी" बोली, "ले चाकू, किससे काट रही है धनिया,..?" मैंने हाथ पोछते हुए बोला था, "चाची जी अब तो काट दिया,.... और चाची जी बोली," बड़ी तेज चलाती हो हाथ... सुपरफास्ट हो… मैंने भी हंसकर कह दिया था, "जी, बस यही नामकरण हो गया मेरा........ अब जेठानी जी डमडमिया कैसे बनी वो सुनो.....

एक बार सुबह नाश्ते में घर के सभी सदस्यों को, आलू, गोभी और प्याज के पराठे खाने थे सासु जी ने पडोस से देवर जी के दो दोस्तों को भी बुला लिया था, अभी जेठानी जी रसोई में आटा लगा रही थी और मै आलू चटनी बना रही थी कि तभी आडर हुआ कि टमाटर और धनिया चटनी भी बनानी है, समय कम, हम दो और खाने वाले ज्यादा... तो मैंने फटाफट जो दो बडे़ बडे़ गोभी के फूल थे उन्हें धो के और काट कर मिक्सी में एक pulse देकर घुमा दिया.. गोभी का दरदरा चूरन तैयार...और प्याज़ भी मिक्सी में डाल कर pulse दे दिया था और फिर प्याज़ को निचोड़ दिया था... यह देख कर जेठानी जी तब बोली, "वाह सुपरफास्ट.. बेहतर काम किया.... और फिर हमने सबको टाइम से नाश्ता करा दिया... अब यह बात मुझे जब 6 महिने बाद मौसी सासु से सुनने मिली कि.. मैं तो आलस के मारे गोभी और प्याज़ मिक्सी में पिसती हूँ तब मुझे यह सुनकर धक्का लगा.. और पता चला कि जेठानी जी ने सब जगह यह बात फैलाई है... तब से इनका नाम मैंने डमडमिया रख दिया और मजे वाली बात तो देवर जी की शादी में हुई थी. जब सभी लोग बैठकर अंताक्षरी खेल रहे थे, एक दूसरे की टांग खींच रहे थे.. एक दूसरे को चिढ़ाते हुए गाने गा रहे थे तो मैंने भी एकाएक एक गाना गुनगुना दिया था....

"सासु जी तुने मेरी कदर ना जानी......(सब सासु की तरफ़ इशारा)

बहु को तूने बहु न समझा.....

समझा,.. समझा..... नौकरानी

कि तभी बुआ सास को यह गाना बुरा लगा था और बोली थी, "बड़ी सुपरफास्ट हो.. बहु, जबान से भी और हाथ से भी.... फिर मैंने भी कहा था, "जी बुआ जी, और दिमाग से भी.....

बुआ जी बोली, "एक जबाब उधार नहीं देती हो, कैंची की तरह कतरनी चलती है, अब जब मैं वहाँ से उठकर जाने लगी तो भैया ने बोला था, "क्यो भाभी, गुस्सा हो कर जा रही हो.?

तब मैंने कहा था हंस कर, "नहीं, जरा पर्स लेने जा रही हूँ, अपना, क्योंकि जबाब तो उधार नहीं दे सकती, तो सोचा पैसे ही दे दूं, और फिर सब हंस दिए, कुछ बनावटी हंसी और कुछ असली...बुआ जी को छोड़ कर.. और फिर मैं अपना एक कान पकड़ कर sorry bua ji कह कर वहाँ से चली आई थी.

"हम भी निश्चल ही आए थे..

हम भी कोरे ही आए थे..

तुमने ही हमको पापी बनाया..

तुमने ही हमको सहना और बोलना सिखाया…


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...