Skip to main content

चाय की अंतिम प्याली

 ऐसा नही है कि पहली बार पत्नी "स्वाति"के बिना  अकेले सो रहा था कई बार ऑफिस के काम से बाहर जाता था पर आज पहली बार ,अपने  शयनकक्ष  मे अकेले सो रहा था रात के 2 बज गए थे पर गौरव की आँखों मे नींद का पता ही नही था । सोचता रहा ना जाने 30 सालों में  कितनी ही राते  स्वाति मेरे बगैर इस कमरे में अकेली सोई होगी  कितना तड़पती होगी , कितना इंतज़ार की होगी ,और आज एक रात मुझसे  काटे नही कट रही । कभी शिकायत भी नही करती थी,   हाँ  कभी कभी बोलती जरूर थी कुछ पल मेरे हिस्से का मुझे बिन मांगे ही दे दिया करो ,और गौरव अक्सर कहता कि रिटायरमेंट के बाद का पूरा समय सिर्फ तुम्हारा होगा । और वो आश्वस्त हो जाती ।

              गौरव लेट-लेटे  याद करने लगा कि शादी के लिए 26 लड़कियों को रिजेक्ट किया था  तब कहीं  जाके स्वाति पसँद आयी थी बेहद खूबसूरत नैन नख्श , चंचल, पढ़ी लिखी संस्कारी और हर काम मे  कुशल थी  तभी तो शादी के 30 साल कैसे बीते पता ही नही चला बड़ी बेटी,रिया की शादी भी हो गयी  बेटा" अथर्व" भी मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे पोस्ट पर सेट हो गया अब बस बेटे के शादी के बाद सब  जिम्मेदारी खत्म और फिर रिटायरमेंट के बाद कि जिंदगी कितनी सुकून भरी होगी , यही सब सोचते हुए  कब आंख लगी उनको पता ही नही चला .........चूडियों की मधुर खनक से नींद खुली तो देखा , स्वाति  आईने के पास खड़ी अपने गीले बालों को कपड़े से झटक कर सुखा रही थी माथे पे सिंदूर लगाते हुये उनकी नजऱ एकटक देख रहे गौरव पर पड़ी , मुस्कुराते हुए  बोली क्या हुआ ,...ऐसे क्या देख रहे हो  ,गौरव ने इशारे से अपने पास बुलाया स्वाति पलँग के एक किनारे बैठ ही रही थी कि  गौरव आगे बढ़कर स्वाति को अपने बाहों में भींच लिया ,और अपलक देखते रह अपनी स्वाति को जैसे आज से पहले कभी ना देखा हो स्वाति कहती रही आज क्या हुआ है आपको , गौरव बोला नही स्वाति ,अब नही एक पल भी तुझसे दूर नही रह सकता जो बात तुमने कभी नही बोली वो  सारी बात इस कमरे की दीवारों ने कह दी मुझसे , साथ रह कर भी कितना दूर था मैं तुझे आज एहसास हो गया है ,  मैं आज आखरी बार ऑफिस जाऊँगा  उसके बाद मेरे जीवन का हर पल सिर्फ तुम्हारा होगा  , स्वाति बीच मे ही बोली  पर आपके रिटायरमेंट को अभी कुछ साल बाकी है  ,...जनता हूँ  पर मैं आज ही इस्तीफ़ा देने का निर्णय  किया है ।गौरव की बात सुन कर स्वाति के आँख भर आये , आज दोनो एक साथ भीग रहे थे स्वाति के गीले बालों से गौरव , और स्वाति उनके प्रेम सुधा से तरबतर हो गयी थी ,स्वाति को लगा मानो पूरी जिंदगी उस पल में सिमट आयी हो  ,उनके बाहों के गिरफ्त से आजाद नही होना चाहती थी , फिर भी की सबके लिए चाय बनानी है कहते हुई  कसमसाने लगी गौरव ने भी बाहों की पकड़ ढीली कर दी।स्वाति किचन की ओर जाने लगी गौरव ,उसके चल को देखकर मुस्कारते हुए मन मे बोला इतने सालों बाद भी इसकी कमर की लचक गज़ब की है .....

     काफ़ी देर बाद भी स्वाति चाय लेकर नही लौटी तो ,गौरव  ने जोर इस आवज लगाई अब तक चाय नही बनी क्या ......उनकी आवज सुनकर उनकी बेटी रिया दौड़ते हुए कमरे में , आयी क्या हुआ पापा ??? 

गौरव बोले देखो ना कब से तुम्हारी मम्मी चाय बना रही है ,आवाज देने पर भी नही सुनती है .....रिया रोते हुये बोली आपने आवाज , लगाने में देर कर दी पापा , मम्मी तक आपकी आवाज़ पहुँच ही नही पाएगी ।  होश  में आओ पापा सम्भालो अपने आपको ,कल ही तो एक बार फिर से दुल्हन बनाकर विदा किये हो अपने हाथों से यमराज की डोली में बैठा कर , रिया की बात सुनकर गौरव , हिर्दय विदारक क्रंदन करते हुए,मुझे प्रायश्चित का एक मौका तो दिया होता स्वाति$$$$$$$.....कहते हुए बेसुध हो गया गौरव...


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...