Skip to main content

डैड का गुस्सा

 सोना को ससुराल आए लगभग 1 साल होने को आए ऐसा कोई दिन ना था जिस दिन उसने अपने डैड को याद ना किया हो।


आज उसके डैड का जन्मदिन था।सुबह मंदिर गई ।पूजा की डैड की खुशी और सलामती के लिए दुआएँ माँगी।फिर शाम में केक लाकर अपने ससुरालवालों के साथ उनका जन्मदिन मनाने का प्रोग्राम बनाया।


फिर केक काटने से पहले डैड को वीडियो कॉल लगाया उधर डैड मॉम के साथ उदास बैठे थे।


सोना ने उन्हें देखते ही चहक के बोली " हैप्पी बर्थडे टू यू माई स्वीट डैड!!!!


" पता है डैड यहाँ मैं आपकी डाँट आपके गुस्से को हर दिन मिस करती हूँ ।यहाँ सारे लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं स्पेशली सासू माँ!एक दिन घर में मुहल्ले की औरतों को जब ये बोल रहीँ थीं कि "कितनी अच्छी बहु मिली है।कपड़ो ,बोली और स्वभाव में शालीनता जरूर इसके डैड से विरासत में मिले है।आज कल की लड़कियों में इतने संस्कार अब कहाँ मिलते हैं।सब इसके डैड का कमाल है।"


"आपके लिए ये सुनकर डैड मेरा सर फक्र से ऊँचा हो गया।"


"उस दिन सचमुच मुझे बहुत गुस्सा आया था और खूब रोई थी मैं जब कॉलेज फेयरवेल पार्टी के लिए जो मैंने एक्सपोज़ वाला ट्रांसपेरेंट ड्रेस लायी थी और आपने उस ड्रेस को देखकर गुस्से से लाल होकर आँखे दिखाते हुए सड़क पे फेंक दी थी।"


"कैसे आपने मेरी फ़ास्ट फ्रेंड अनु के बर्थडे में देर रात चलने वाली पार्टी में दोस्तों के साथ डाँस करते वक्त सबके सामने पहुँचकर डाँटते हुए घर लाए थे ।बाद में जब मुझे पता चला कि वहाँ पार्टी में सब लड़के लड़कियों ने आपको ओल्ड मेंटलिटी डैड कहा तो मुझे आपपे बहुत गुस्सा और खुद पे आपकी बेटी होने पे शर्म भी आई थी"।


"पर आज मुझे आपपे प्राउड है डैड।कैसे एक बार कॉलेज दोस्तों के साथ आपसे बिना इज़ाज़त लिए पिकनिक के लिए गई थी ,5 बजे शाम तक सोचा था लौट आऊँगी और आपको पता भी नहीं चलेगा।पर रास्ते मे एक अन्य गाड़ी एक्सीडेंट के जाम लगने के के कारण जब हमारी बस 11 बजे रात पहुँची फिर जब मेरे दो दोस्त घर मुझे छोड़ने आए तो कैसे बदहवास और गुस्से से आप घर के गेट पे टहल रहे थे।


मैं जब उस रात खाना देने आयी तो आपने खाना फेंक दिया था और चार दिन तक बात भी ना कि थी।


मम्मा ने बताया आप हमेशा बोलते थे कि सारी दुनिया को तो सुधार नही सकते बस अपना दामन बचा के रखना होगा।"


आज तो लड़कियों के लिए बॉयफ्रेंड बनाना ,ड्रिंक्स करना, लिव इन रिलेशन रहना और ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनना फैशन सा है पर आपने एक सुरक्षा कवच बनकर मुझे इन बुराइयों से बचाये रखा।


आपको पता है ना डैड मैं अब एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हूँ एलेवेंथ और टूएल्व क्लास की बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ यही सिखाती हूँ कि डैड के तेज गुस्से के पीछे का प्यार महसूस कर सको तो कर लो, ऐसा न हो कि बाद में सिर्फ पछताने के सिवा कुछ न रहे!!!


दूसरी तरफ डैड के होंठ काँप रहे थे ,आँखों से लगातार आँसू और मुँह से बेटी के लिए सिर्फ आशीर्वाद निकल रहा था.......


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...