Skip to main content

समय का पहिया

 सुन्न से रह गये थे दुबे जी जब कल बड़े बेटे किशन ने शाम को उनसे कहा कि पापा...यह देखिए...यह मेरा अप्वाइंट मेंट लेटर...मुझे यहाँ से दोगुनी सेलरी की नौकरी

दिल्ली में  लग गई  है। दोस्त को कह दिया था। वह एक घर किराये पर ठीक कर चुका है।

कल ही निकलना होगा।

ट्रेन टिकट  कंनफर्म हो चुके हैं और हाँ पापा, रजनी भी मेरे साथ जा रही है।

रोज-रोज होटल का खाना मुझे पचता नहीं  है।

समझ ही नहीं  पाए थे दुबेजी कि बेटा आज्ञा मांग रहा था या अपना निर्णय सुना रहा था। कहा तो था कि बेटा यहाँ की नौकरी में क्या तकलीफ है।अपना घर अपना शहर है तो खर्च भी तो कम है । साथ रहने का सुकून भी तो है। कैसे झुंझलाकर कहा था किशन ने, तो मुझे बेड़िओं में  बांध रखना चाहते है आप।

घर न छोड़ू, तरक्की छोड़ दूँ।

फिर कुछ न कहा गया...

रात भर दुबे-दुबाइन जी गुमिया कर आंसू बहाते रहे। बेटा-बहू सामान बाँधते रहे।

अभी ही स्टेशन से गाड़ी पर बिठाकर लौटे तो देखा कि पुराने जमाने से आज तक का... उनका दोस्त मिलने के लिए आया हुआ उनके इंतजार में  बैठा है और दुबाइन जी अपने साड़ी के अचरा से आंसू पोंछ रही है।

कुछ वे कह पाते उसके पहले दोस्त ने ही कहा...मुझे मालूम है यार...बहुत बुरा लग रहा है न किशन का ऐसे ही छोड़कर जाना।

नहीं  यार...आज मुझे पहली बार यह महसूस हुआ कि जब यही बात मैंने आज से तीस साल पहले अपने बाबूजी से गांव में कही थी तो उन्हें  कैसा लगा रहा होगा।

समय का पहिया ही उल्टा घूमा है।

कल जिस जगह मेरे माता पिता खड़े थे उसी जगह आज हम खड़े हैं...कुछ भी तो नहीं बदला है यार...आंसुओ की भाषा तो वही है...

यह सुन कर मन ही मन बहू को कोसती... सिसकती उनकी पत्नी... किशन की माँ...बुक्का फाड़कर रोने लगी...


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...