Skip to main content

समय

 रात के नौ बजने वाले थे, और मौसम खराब होने की संभावना भी थी। मनोज की पत्नी, शालिनी, दोपहर में अपने मायके गई थी, लेकिन अब तक लौटकर नहीं आई थी। तभी मनोज के मोबाइल की घंटी बजी। फोन उठाते ही शालिनी ने कहा, "शायद आज मौसम खराब हो जाए, रास्ते में जाम भी मिलेगा, इसलिए मैं कल सुबह ही आऊंगी। भूख लगे तो बाहर से खाना मंगा लेना।"

मनोज ने फोन रखते ही खाने का ऑर्डर कर दिया। करीब 20 मिनट बाद एक पतला-दुबला आदमी साइकिल पर खाना लेकर आया। वह कुछ पूछता, इससे पहले ही मनोज ने कह दिया, "हाँ भाई, खाना मैंने ही मंगवाया है।"

उसने ओटीपी मांगा, जिसे मनोज ने बता दिया। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मनोज ने उससे कहा, "जब तक बारिश हो रही है, आप अंदर आकर बैठ सकते हैं।" मनोज को भी अच्छा लगा क्योंकि वह अकेला था। उसने उसे बताया कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई है और कल सुबह लौटेगी।

अजनबी ने संकोच करते हुए कुर्सी पर बैठकर खाना खाया। बातों के दौरान मनोज ने उससे उसका परिचय पूछा। उसने बताया कि उसका नाम रवि है और उसकी कहानी कुछ अजीब है। कभी वह गांव में रहता था, और किसी ने उसकी शादी दिल्ली की लड़की से तय कर दी थी। उसकी शादी की खबर से वह फूला नहीं समा रहा था, क्योंकि वह सोच रहा था कि दिल्ली की लड़की से शादी होने का मतलब उसकी किस्मत खुल गई। लड़की गोरी-चिट्टी और पढ़ी-लिखी थी, फोटो देखकर ही वह बहुत खुश हो गया था।

लेकिन शादी के बाद जब वह गांव आई, तो उसका नज़रिया बिल्कुल अलग था। वह नाखुश होकर कहने लगी कि गांव सुनसान है, बाजार दूर हैं और मेकअप की भी दिक्कत होगी। रवि के माता-पिता को यह देखकर चिंता हुई कि वह गांव में कैसे रहेगी। इसलिए उन्होंने जमीन बेचकर रवि को शहर भेजने का फैसला किया, और वह अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली आ गया।

शहर में उसने 18 लाख का एक छोटा फ्लैट खरीदा, पर बीवी ने कार की मांग कर दी। 19 लाख की कार खरीदी, और किराए का एक और फ्लैट लिया। रवि ने दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करना शुरू किया। बीवी की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह दिन-रात मेहनत करने लगा। धीरे-धीरे, उसकी बीवी ने पूरी जिम्मेदारी संभाल ली और उसकी कमाई से बजट बना लिया। उसने घरवालों को भी साथ बुला लिया, और सभी को काम में लगा दिया।

समय बीतने के साथ-साथ बीवी ने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर लिया और सबके लिए छोटे-छोटे फ्लैट्स खरीदे। बीवी ने मां और बहन को कार चलाना सिखाया और परिवार के सभी सदस्यों के लिए नौकरियां ढूंढीं। इस तरह घर में सबका अलग-अलग काम था। धीरे-धीरे, बीवी ने घर की सारी संपत्ति अपनी योजना के अनुसार उपयोग में लाकर अलग-अलग जगहों पर निवेश कर दिया।

अब स्थिति यह है कि रवि की बाइक कबाड़ हो चुकी है, और उसकी पत्नी उसे साइकिल से डिलीवरी करने के लिए कहती है। रवि अब सोचता है कि क्या दिल्ली की लड़की से शादी करके उसने सही फैसला लिया या गलत।

बारिश खत्म होते ही रवि ने साइकिल उठाई और अगली डिलीवरी के लिए निकल पड़ा।


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...