Skip to main content

साथिया

 "देखो ना विद्या, इसे क्या हो गया है? अच्छी-खासी बहू लाए थे, ना जाने कौन टोना कर गया…" भाभी रुआंसी हुई जा रही थीं.

एक बार तो मैं भी डर गई उसे देखकर. चेहरा उतरा हुआ, एकदम पीला. आंखें ऐसी बेजान जैसे सालों बाद होश आया हो. शादी में तो ठीक थी… मैंने प्यार से अपने पास बुलाया, उसके उठते ही भाभी गरज पड़ीं, "तुम दाएं पैर से नीचे उतरा करो पलंग से. एक ही बात कितनी बार बताई जाएगी? रुको, पहले नहा लो‌ जाकर, सिर ना धोना…आज बुधवार है."

मैं तो चकित रह गई. आज भी कौन से ज़माने में रह रही हैं भाभी? इतनी पढ़ी-लिखी लड़की ये सब कैसे झेल रही है.

"विनय, क्या हुआ है मनीषा को? तुमसे लड़ाई हुई है क्या?.. रस्में तो सब हो‌ गईं, घूमने कब जा रहे हो तुम लोग?" मैंने मौक़ा देखकर अकेले में बात शुरू की.

विनय थोड़ी देर फ़र्श घूरता रहा, फिर बोला, "लड़ाई क्या होगी बुआ, बात तक तो हुई नहीं है… घूमने की बात पर मां इतना चिल्लाने लगीं कि ये सब बेशर्मी है."

धीरे-धीरे सब समझ में आ रहा था. नव-युगल अकेले में चार मीठी बातें भी नहीं कर पाए थे. पूरा घर रिश्तेदारों से ठूंसा हुआ था. हनीमून पर जाने नहीं दिया गया. ऊपर से हद से ज़्यादा पुराने रिवाज़ निभाती और चीखती-चिल्लाती सास. मुरझाना स्वाभाविक था…

"भाभी, लग रहा है कोई कुछ टोना कर गया है. इन दोनों को जयपुर जाना होगा आज ही, एक परिचित हैं मेरे, सब ठीक कर देंगे…"

"लेकिन बुआ,ऐसे एकदम से जाना टिकट, होटल..?" विनय भौंचक्का था.

मैं उसको देखकर शरारत से मुस्कुराई, "तुम्हारे फूफाजी ने टैक्सी, होटल सब बुक कर दिया है. चिंता मत करो, उन्हें अनुभव है; मेरा इलाज भी वहीं हुआ था."



अरे कैसी बात करते हैं, पूछिए न, आप तो पुराने मित्र हैं हमारे।

आप की जब शादी लगी थी तब आप किस पद पर थे?

मैं क्लर्क की पोस्ट पर था। लेकिन ये बात क्यों पूछ रहे हो?

अगर तब आपके ससुर ने यही बात सोची होती जो आप कह रहे हैं तो आपकी शादी भाभी से न हुई होती। तब तो आपकी पगार बमुश्किल दो ढाई सौ रुपए रही होगी। आज भले आप सेक्शन ऑफिसर हो लेकिन शुरू तो आपने भी वहीं से किया था। आप रहने दीजिए इस लड़के को। आप उस लड़के की तलाश कीजिए जो पच्चीस छब्बीस की उम्र में लाख डेढ़ लाख कमाता हो। ये परिवार आपके लायक नहीं।

वरुण का सर झुक गया और वो बगलें झांकने लगे।

©संजय मृदुल


Comments

Popular posts from this blog

दामाज बेटा बन जाता है पर बहू पराये घर की रहती है

  "अरे भाईसाहब (ननदोई) इतनी सुबह सुबह ?" "मम्मी पापा ने बुलाया था.कुछ जरूरी काम है." प्रमोद ने रश्मि को रूखा सा उत्तर दिया. "आ गये बेटे. बहू खड़े खड़े क्या बातें कर रही हो जाओ चाय बना लाओ." "जी मम्मी जी" रश्मि चाय बनाते हुए सोच रही थी ऐसी क्या बात हो सकती है जो भाईसाहब को सुबह बुलाया.कल रात उसे सास ससुर के कमरे से खुसुरफुसुर की आवाजें आ रही थी.मन में उठी किसी अनहोनी की आशंका को झटक कर वह चाय ले कर ड्रॉइंग रूम में गई. "बहू नाश्ता जल्दी बना देना.हमें काम से जाना है." "मम्मी जी कहाँ जाना है ?" "आकर बताते है तुम नाश्ते की तैयारी करो." रश्मि ने सास ससुर और प्रमोद को नाश्ता दिया.कुछ देर में तीनो तैयार हो कर चले गये और रश्मि घर के काम निपटाने लगी. ये थी रश्मि. शर्मा परिवार की इकलौती बहू.रश्मि की शादी रूपेश से हुए एक साल हो गया था.रूपेश की एक बड़ी शादीशुदा बहन कंचन और एक छोटी बहन काजल  जो कॉलेज में पढ़ती है.रूपेश दूसरे शहर में नौकरी करता था.उसकी इच्छा थी कि रश्मि  मम्मी पापा की देखभाल के लिए उनके साथ रहे.रश्मि ने भी रूपेश की इच्...

घर के लक्ष्मी का सम्मान

  "रवि... सुनिए ना... मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी थी। वो मेरे पैरों में बहुत सूजन आ रही है और कमर में भी..." सुमन ने रात के सन्नाटे में, करवट बदलते हुए अपने पति रवि से कहने की कोशिश की। उसकी आवाज़ में एक दबी हुई कराह थी। रवि ने झल्लाहट में अपनी आँखों से बांह हटाई और मोबाइल की स्क्रीन पर समय देखा। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। "सुमन, प्लीज यार! अभी ऑफिस की टेंशन कम नहीं है जो तुम घर की रामायण शुरू कर देती हो? सुबह से शाम तक घर पर रहती हो, आराम ही तो करती हो। माँ बता रही थीं कि आजकल तुम दोपहर में दो-तीन घंटे सोती हो। फिर भी थकान? और ये पैरों में सूजन वूजन सब वहम है, थोड़ा वॉक किया करो। अब सोने दो, कल मेरी बहुत बड़ी प्रेजेंटेशन है।" रवि ने कंबल मुंह तक खींच लिया और दूसरी तरफ करवट ले ली। सुमन की आँखों में आए आंसू अँधेरे में ही जज़्ब हो गए। वह क्या बताती कि जिसे उसकी सास 'दोपहर की नींद' कहती हैं, वह असल में छत पर पापड़ और अचार सुखाने की चिलचिलाती धूप वाली मेहनत होती है। रवि को सच सुनना ही नहीं था, क्योंकि उसके लिए माँ का कहा पत्थर की लकीर था। सुमन ने चुपचाप एक दर्द न...

हकीकत

  सुमन के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके साथ सुधा जी ने उसे पूरी तरह से काम में झोंक दिया। सुबह से शाम हो जाती, लेकिन सुधा जी के काम तो मानो पूरे ही नहीं होते थे। जैसे ही सुमन आराम करने के लिए अपने कमरे में जाती, वैसे ही सुधा जी कहतीं, "बहू, जरा मेरे सिर में तेल की मालिश कर दो" या "कपड़े प्रेस कर दो"। कोई न कोई बहाना बनाकर पहले से ही तैयार रखतीं। सुमन कुछ भी नहीं बोल पाती और झट से काम पर लग जाती—आखिर नई-नई बहू जो ठहरी! सुमन के पति रोहित दूसरे शहर में नौकरी करते थे। शादी के लिए भी कम ही छुट्टियाँ मिली थीं, इसलिए शादी के आठ दिन बाद ही अपने काम पर लौट गए। तभी एक दिन… "अरे बहू, कब तक सोती रहेगी? कितना समय हो गया है, आज तुम्हारे ससुर जी ऑफिस के लिए भी निकल गए और तूने चाय तक नहीं बनाई। आगे से ध्यान रखना, समझ गई? ठीक चार बजे उठ जाना, क्योंकि तेरे ससुर जी सुबह छह बजे ही निकल जाते हैं। बहुएं तो काम के लिए ही तो लाई जाती हैं, एक लौटी बहू हो, नहीं बताएंगे तो कैसे सीखोगी? बड़े-बूढ़ों की कदर करना सीखो," सुधा जी नसीहत देतीं। "मुझसे गलती हो गई मांजी...